iQOO Z10R: 20 हजार से भी कम में आया तगड़ा 5G फोन, बैटरी और कैमरा का तो जवाब ही नहीं...
Published by : Ankit Anand Updated At : 24 Jul 2025 2:33 PM
iQOO Z10R Launch under 20k
iQOO ने 20,000 रुपये से कम कीमत में अपना नया स्मार्टफोन iQOO Z10R पेश किया है. इस डिवाइस में फोटोग्राफी के लिए 50MP का Sony IMX882 रियर कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. यह स्मार्टफोन 29 जुलाई से Amazon पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा जिसकी शुरुआती कीमत 19,499 रुपये रखी गई है.
iQOO Z10R: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो एक बार नए iQOO फोन पर नजर डाल लीजिए. iQOO ने अपनी Z10 सीरीज के तहत एक नया मॉडल iQOO Z10R लॉन्च किया है. बजट स्मार्टफोन की कैटेगरी में iQOO का यह नया स्मार्टफोन दमदार ऑप्शन हो सकता है. यह मिड-रेंज स्मार्टफोन क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और SGS लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन जैसे शानदार फीचर्स के साथ आता है जो आंखों की सुरक्षा और बेहतरीन विजुअल एक्सपीरियंस दोनों यूजर्स को देता है. आइए विस्तार से जानते है इस नए फोन की फीचर्स और कीमत के बारे में.
iQOO Z10R के फीचर्स
iQOO Z10R स्मार्टफोन में 6.77 इंच की बड़ी AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है और HDR10+ के साथ आती है.
परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट और Mali-G615 GPU दिया गया है. यह डिवाइस 8GB और 12GB RAM ऑप्शन के साथ आता है जिसमें 128GB और 256GB तक की UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है. साथ ही, इसमें वर्चुअल RAM सपोर्ट भी है जिससे RAM को अतिरिक्त 8GB या 12GB तक बढ़ाया जा सकता है.
कैमरा सेक्शन की बात करें तो डिवाइस में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है जो OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) सपोर्ट के साथ आता है. इसके अलावा, 2MP का बोकेह लेंस भी मौजूद है. वीडियो रिकॉर्डिंग की बात करें तो यह फोन 4K, 1080P और 720P रिजोल्यूशन में 30fps और 60fps पर रिकॉर्डिंग कर सकता है. फ्रंट साइड पर 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है और इसमें 2x डिजिटल जूम की सुविधा भी मिलती है.
इस स्मार्टफोन में 5700mAh की पावरफुल बैटरी मिलती है जो 44W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. डिवाइस में लेटेस्ट Android 15 पर आधारित Funtouch OS 15 का सपोर्ट मिलता है.
iQOO Z10R की कीमत
फोन की कीमत की बात करें तो इसके बेस मॉडल (8GB रैम + 128GB स्टोरेज) की कीमत 19,499 रुपये रखी गई है. वहीं, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 21,499 रुपये है. इसके अलावा इसका टॉप वेरिएंट (12GB रैम + 256GB स्टोरेज) की कीमत 23,499 रुपये है. ग्राहक इस स्मार्टफोन पर 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी प्राप्त कर सकते हैं. यह डिवाइस iQOO के ई-स्टोर, अमेजन और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है.
यह भी पढ़ें: ₹6599 में आया Realme का दमदार फोन, मिलेगी 6300mAh बैटरी और धमाकेदार फीचर्स
यह भी पढ़ें: Google Pixel 10 Pro के डिजाइन से उठा पर्दा, क्लासिक लुक के साथ मिलेंगी ये खूबियां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










