iQOO 13 के लॉन्च से पहले iQOO 12 के गिर गए भाव, सस्ते में बना लें अपना

Updated:
विज्ञापन
iQOO 13 लॉन्च से पहले, iQOO 12 की कीमत में बड़ी कटौती की गई है.

iQOO 13 लॉन्च से पहले, iQOO 12 की कीमत में बड़ी कटौती की गई है.

iQOO 13 लॉन्च से पहले, iQOO 12 की कीमत में बड़ी कटौती की गई है. iQOO 12 का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट अब 52,999 रुपये में उपलब्ध है.

विज्ञापन

iQOO अपनी फ्लैगशिप नंबर सीरीज में जल्द ही नया स्मार्टफोन iQOO 13 लॉन्च करने की तैयारी में है. भारत में यह हैंडसेट 3 दिसंबर को रिलीज होगा. iQOO 13 लॉन्च से पहले, iQOO 12 की कीमत में बड़ी कटौती की गई है. iQOO 12 का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट अब 52,999 रुपये में उपलब्ध है. पहले इसकी कीमत 59,999 रुपये थी. इसके साथ बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर्स भी हैं, जिससे अतिरिक्त बचत का फायदा मिल सकता है.

iQOO 12 की खूबियों के बारे में बात करें, तो इसमें 6.78 inch LTPO AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 3 प्रॉसेसर और Android 14 के साथ अपग्रेडेड Android 15 की सुविधा मिलती है. यह स्मार्टफोन दमदार कैमरा सेटअप और शानदार परफॉर्मेंस का दावा करता है.

iQOO 13 में क्या फीचर्स मिलेंगे?

प्रॉसेसर : Qualcomm Snapdragon 8 Elite
RAM और स्टोरेज : 16GB RAM और 1TB स्टोरेज तक
डिस्प्ले : 6.82 इंच 2K BOE Q10 OLED डिस्प्ले, LTPO 2.0, 144Hz रिफ्रेश रेट और HDR सपोर्ट
कैमरा : 50MP OIS सेंसर, टेलीफोटो लेंस, अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 32MP सेल्फी कैमरा
बैटरी : 6,150mAh बैटरी, 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग
फिंगरप्रिंट सेंसर : इन-डिस्प्ले अल्ट्रा सॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर

iQOO 13 में एक अनोखा Energy Halo LED लाइट डिजाइन भी मिलेगा, जो स्मार्टफोन के आकर्षण को और बढ़ाएगा.

Vivo Y300 5G की इस दिन होगी लॉन्चिंग, बजट सेगमेंट में आयेगा दमदार स्मार्टफोन

iPhone 17 में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही Apple, पुराना मॉडल भी होगा रिप्लेस

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola