IPL 2024 के सभी मैचों की Live Streaming फ्री में कब - कहां - कैसे देखें
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 22 Mar 2024 1:54 PM
ipl 2024 all matches live streaming
IPL 2024 Live Streaming : आईपीएल 17 का आगाज आज यानी शुक्रवार 22 मार्च से हो रहा है. जानें आईपीएल के मैच आप अपने फोन और टीवी पर कब, कहां और कैसे देख सकते हैं-
IPL 2024 Live Streaming: क्रिकेट फैंस का इंतजार आज खत्म हो रहा है. जी हां, आज से आईपीएल शुरू हो रहा है. दुनिया के सबसे पॉपुलर टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत आज, यानी 22 मार्च से हो रही है. इस सीजन का ओपनिंग मैच पिछले बार के चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज रात आठ बजे से खेला जाएगा.
बीसीसीआई ने जारी किया है आईपीएल 2024 के 21 मैचों का शेड्यूल
बीसीसीआई यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल 2024 के 21 मैचों का ही शेड्यूल फिलहाल जारी किया है. ऐसा आनेवाले कुछ दिनों में देशभर में होनेवाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर किया गया है. आगे के मैचों की तारीख आनेवाले दिनों में बताएगा. 22 मार्च से 7 अप्रैल तक के लिए बीसीसीआई द्वारा जारी किये गए शेड्यूल में 4 डबल हेडर मुकाबले खेले जाने हैं. अधिकांश मुकाबले शाम 7.30 बजे शुरू होंगे. वहीं, डबल हेडर का पहला मुकाबला दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा. आइए जानते हैं कि आप आईपीएल 2024 के मैच अपने फोन और टीवी पर कब, कहां और कैसे देख सकते हैं-
आईपीएल 2024 के मैच कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होंगे?
इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास हैं. स्टार स्पोर्ट्स के एचडी और एसडी चैनलों पर हिंदी और अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री चलेगी. इसके अलावा, स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के साथ ही, बंगाली, कन्नड़, तमिल और तेलुगु सहित अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री भी चलायेगा.
आईपीएल 2024 के लाइव मैच फोन और लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं?
इंडियन प्रीमियर लीग के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) के ऐप पर आप देख सकते हैं. जियो सिनेमा के ऐप पर लाइव मैच देखने के लिए आपको कोई पैसे नहीं देने हैं. आप अपने फोन में जियो सिनेमा ऐप इंस्टॉल कर फ्री में आईपीएल का मजा ले पाएंगे. इसके साथ ही, मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स आप www.prabhatkhabar.com पर भी पढ़ सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










