IPL 2024 आज से शुरू; जानें कब, कहां और कैसे देखें Opening Ceremony फ्री में लाइव
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 22 Mar 2024 7:36 PM
IPL 2024 Live Streaming: आज आईपीएल 2024 का आगाज हो रहा है. पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होगा. इससे पहले ओपनिंग सेरेमनी है.
IPL 2024 Live Streaming Opening Ceremony : आईपीएल 2024 की शुरुआत आज से हो रही है. आईपीएल के इस सीजन में पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आमने-सामने होंगे. यह मैच भारतीय समय के अनुसार रात 8 बजे शुरू होगा. इस मैच से पहले रंगारंग ओपनिंग सेरेमनी होगी. इसमें अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और सोनू निगम, एआर रहमान सहित कई सेलिब्रिटीज अपना जलवा बिखेरेंगे. यह कार्यक्रम 30 मिनट का होगा. आइए जानें आप इस इवेंट को कब कहां और कैसे देख सकते हैं-
आईपीएल 2024 की ओपनिंग सेरेमनी की लाइव स्ट्रीमिंग
आईपीएल 2024 की ओपनिंग सेरेमनी की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं. जियो सिनेमा पर हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 12 भाषाओं में फैंस आईपीएल का मजा उठा पाएंगे. सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको कोई सब्सक्रिप्शन फीस नहीं देनी होगी, यानी यह सब फ्री होगा. इसके साथ ही, स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर आप आईपीएल मैचों का लाइव टेलीकास्ट देख पाएंगे.
IPL 2024 के सभी मैचों की Live Streaming फ्री में कब – कहां – कैसे देखें
8 बजे शुरू होगा आईपीएल 2024 का पहला मैच
आईपीएल 2024 के 17वें सीजन का आगाज आज यानी शुक्रवार, 22 मार्च से हो रही है. पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. आईपीएल 2024 का पहला मैच ओपनिंग सेरेमनी की वजह से शाम 8 बजे शुरू होगा. वहीं, अन्य सभी शाम के मुकाबले 7.30 बजे शुरू होंगे. डबल हेडर का पहला मुकाबला दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा. बीसीसीआई ने उम्मीद जतायी है कि आईपीएल का यह सीजन भी पिछले सभी सीजन्स की तरह रोमांचक होने जा रहा है. अभी देश में लोकसभा चुनाव शुरू होनेवाले हैं, ऐसे में फिलहाल बीसीसीआई ने 21 मैचों का ऐलान किया है. आगे के मैचों का शेड्यूल बोर्ड जल्द ही जारी करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










