IPL अब फ्री में नहीं देखेंगे आप, JioCinema ला रहा नये प्लान्स
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 24 Apr 2024 2:52 PM
JioCinema ऐप पर IPL 2024 मैच प्रसारण हो रहा है. जियो सिनेमा नया ऐड-फ्री सब्सक्रिप्शन प्लान 25 अप्रैल को लॉन्च कर सकता है. आइए जानते हैं इस बारे में डीटेल से-
IPL 2024 JioCinema New Plan : मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस का वीडियो स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म जियो सिनेमा अपने यूजर्स के लिए नया सब्सक्रिप्शन प्लान लाने जा रहा है. जियो सिनेमा ने इसको लेकर एक वीडियो भी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है. जब से यह चीज सोशल मीडिया में आयी है, तब से ऐसी चर्चा चल रही है कि इसमें जियो सिनेमा में यूजर्स को अब ऐड फ्री एक्सपीरिएंस भी मिलने जा रहा है. ऐसे में लोग यह अंदाजा लगा रहे हैं कि जियो प्लैटफॉर्म पर आईपीएल देखने के लिए अब लोगों से शुल्क लिया जा सकता है. लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है, इसका पता तो आपको जियो सिनेमा का नया प्लन आने के बाद ही चलेगा.
आईपीएल देखने का मजा किरकिरा कर देते हैं विज्ञापन
जियो सिनेमा ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में आपको दिखाया जा रहा है कि लोग वीडियो के बीच-बीच में दिखाए जा रहे विज्ञापनों से परेशान हैं और ये लोग विज्ञापन देख-देखकर थक चुके हैं. ऐसे में कंपनी 25 अप्रैल को एक नया ऐड-फ्री सब्सक्रिप्शन ला रही है. इसमें एक फैमिली प्लान भी शामिल होगा. आपको बता दें कि आईपीएल मैचों के बीच में बहुत से विज्ञापन दिखाये जाते हैं, जो आईपीएल देखने का लोगों का मजा किरकिरा कर देते हैं.
जियो के 2 सब्सक्रिप्शन प्लान्स
जियो सिनेमा पर अभी लोग फ्री में आईपीएल देख सकते हैं, और इस पर विज्ञापन भी ठीक-ठाक आते हैं. लेकिन जैसा कि जियो सिनेमा ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है, आनेवाले सब्सक्रिप्शन प्लान से जियो सिनेमा यूजर्स की यह समस्या हल हो सकती है. हालांकि अभी तक जियो ने हस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. जियो सिनेमा अभी 2 प्लान ऑफर करता है. इनमें एक 999 रुपये वाला एन्युअल प्लान है. इसके अलावा, दूसरा प्लान 99 रुपये का मंथली प्लान है. देखनेवाली बात यह है कि अगर आप ये प्लान लेते भी हैं, तब पर भी यह पूरी तरह से ऐड-फ्री नहीं होता है. ऐसे में जियो सिनेमा का नया आनेवाला प्लान प्रो लेवल का हो सकता है.
Jio Cinema: मुकेश अंबानी बोले- जियो सिनेमा अब देश का सबसे बड़ा डिजिटल मनोरंजन मंच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










