आईफोन के लिए ‘किडनी बेचने’ की जरूरत नहीं, मिल रहा 50 हजार रुपये सस्ता!
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 04 Feb 2026 4:19 PM
iPhone 17 Pro Exchange Offer से बड़ी छूट / apple.com/in
iPhone 17 Pro पर Amazon का धमाकेदार ऑफर! एक्सचेंज और बैंक डिस्काउंट मिलाकर कीमत ₹1,34,900 से घटकर ₹85,550 हो गई है. यानी लगभग 50 हजार रुपये की बचत के साथ Apple का फ्लैगशिप अब पहले से ज्यादा किफायती
भारत में iPhone हमेशा से लग्जरी और स्टेटस सिंबल माना जाता रहा है. अक्सर मजाक में कहा जाता है कि नया iPhone लेने के लिए ‘किडनी बेचनी पड़ती है’. लेकिन अब हालात बदल गए हैं. iPhone 17 Pro पर ऐसा ऑफर आया है कि कीमत लगभग 50 हजार रुपये तक कम हो रही है. यानी प्रीमियम स्मार्टफोन अब पहले से कहीं ज्यादा किफायती हो गया है.
iPhone 17 Pro की असली कीमत और ऑफर
iPhone 17 Pro (256GB) का लॉन्च प्राइस ₹1,34,900 है. लेकिन Amazon पर एक्सचेंज ऑफर और बैंक डिस्काउंट मिलाकर इसकी कीमत घटकर सिर्फ ₹85,550 रह जाती है.
- एक्सचेंज ऑफर: पुराने स्मार्टफोन देने पर ₹44,350 तक की छूट.
- बैंक ऑफर: SBI, ICICI और IDFC FIRST Bank कार्ड से पेमेंट करने पर ₹3,000 की अतिरिक्त छूट.
इन दोनों ऑफर्स को मिलाकर कुल बचत लगभग ₹49,350 हो जाती है.
फीचर्स जो इसे बनाते हैं खास
- डिस्प्ले: 6.3-इंच Super Retina XDR OLED, 120Hz Pro Motion, 3000 nits ब्राइटनेस
- प्रॉसेसर: A19 Pro चिप, 3nm टेक्नोलॉजी पर आधारित
- रैम और कनेक्टिविटी: 12GB RAM, Wi-Fi 7 और Bluetooth 6 सपोर्ट
- कैमरा: तीन 48MP रियर कैमरे, नया टेलीफोटो लेंस 8x ऑप्टिकल जूम के साथ
- फ्रंट कैमरा: 18MP, 4KHDR वीडियो सपोर्ट
- कलर ऑप्शन: Silver, Cosmic Orange और Deep Blue.
खास क्यों है यह डील?
iPhone 17 Pro को लॉन्च हुए कुछ ही महीने हुए हैं और यह अभी भी Apple का फ्लैगशिप मॉडल है. ऐसे में लगभग 50 हजार रुपये की बचत इसे उन यूजर्स के लिए बेहतरीन मौका बनाती है जो लंबे समय से अपग्रेड करना चाहते थे.
यह भी पढ़ें: Valentine’s Day से पहले Apple का तोहफा, iPhone 17 से लेकर MacBook पर दे रहा बंपर कैशबैक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










