1322 रुपये में iPhone 15 Pro Max और 222 में Moto G85 5G, यह Offer है या Scam?

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 20 Sep 2024 9:49 AM

विज्ञापन

Firedrop Offer

Firedrop Offer: सोशल मीडिया में कुछ लोग एक पॉपुलर ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म के फायरड्रॉप ऑफर को लेकर गंभीर सवाल उठा रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस ऑफर के तहत आईफोन 15 प्रो मैक्स को 1322 रुपये में और मोटोरोला G85 स्मार्टफोन को 222 रुपये उपलब्ध कराने का वादा किया गया.

विज्ञापन

Offer Or Scam: फेस्टिव सीजन दस्तक देने को तैयार है. त्योहारों के अवसर पर बाजारों में अलग ही रौनक होती है. क्या ऑनलाइन और क्या ऑफलाइन, हर जगह तरह-तरह के ऑफर्स, डील्स और डिस्काउंट्स की भरमार होनेवाली है. लेकिन कई बार ऐसे हैरतअंगेज डील्स भी देखने-सुनने को मिल जाते हैं, जिनके बारे में जानकर हमारा दिमाग चकरा जाता है. कई बार ऐसे ऑफर्स लोगों को धोखे के जाल में फंसाने का भी काम करते हैं. ऐसे में विवेक से काम लेना जरूरी है.

ब्रांडेड स्मार्टफोन्स पर 99% डिस्काउंट

सोशल मीडिया में कुछ लोग ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म फ्लिपकार्ट के फायरड्रॉप ऑफर को लेकर गंभीर सवाल उठा रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस ऑफर के तहत आईफोन 15 प्रो मैक्स को 1322 रुपये में और मोटोरोला G85 स्मार्टफोन को 222 रुपये उपलब्ध कराने का वादा किया गया. यूजर्स के आरोप हैं कि ग्राहकों के ऑर्डर की वेरिफिकेशन होने के बाद भी उन्हें कैंसल कर दिया गया. इस बात से ई-काॅमर्स साइट ने बड़ी संख्या में कस्टमर्स की नाराजगी मोल ले ली है. फ्लिपकार्ट पर कस्टमर्स ने डिस्काउंट के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है.

ऑफर की पेशकश सेलर ने की

यूजर्स ने इस बात की शिकायत सोशल मीडिया पर की. बताया गया कि ई-काॅमर्स साइट पर कई यूजर्स ने इस धमाकेदार छूट पर फोन ऑर्डर किये, लेकिन फ्लिपकार्ट ने बाद में अधिकांश ऑर्डर कैंसल कर दिये. जब कस्टमर केयर से इस बारे में पूछा गया, तो इसे सेलर की गलती बतायी गई. अब ग्राहकों का कहना है कि जब फ्लिपकार्ट ने ऑफर दिया था, तो सेलर कैसे उसे कैंसल कर सकता है! ग्राहकों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े होते हैं और इसे रोकने के लिए उचित कदम उठाये जाने चाहिए.

Flipkart canceled my Moto G85 order claiming “wrong MRP”

Moto G85 5G Review: 32MP सेल्फी कैमरा और 12GB रैम के साथ आया Motorola का सस्ता फोन

Apple iPhone 16 Plus Pro Max Pre Order: शुरू हो गई बुकिंग, यहां मिल रहा सस्ते में

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola