Amazon Great Indian Festival Sale में मचने वाली है लूट! iPhone 15 मिलेगा सिर्फ 43,749 रुपये में

iPhone 15 / Apple
iPhone 15: Apple ने अभी हाल ही में iPhone 17 सीरीज लॉन्च की है, और अब पुराने मॉडल्स पर एक से बढ़ कर एक डील्स मिलने लगी हैं. अगर आप iPhone 15 खरीदने का सोच रहे हैं तो अमेजन की आने वाली सेल आपके लिए सही मौका है. सेल में आप इसे 45 हजार रुपये से भी कम यानी लगभग 43,749 रुपये में खरीद सकते हैं.
iPhone 15: ऐपल ने पिछले हफ्ते यानी 9 सितंबर को अपना नया iPhone 17 सीरीज पेश किया है, जिसके बाद पुराने iPhone मॉडल्स पर तगड़े ऑफर्स देखने को मिल रहे हैं. इसी बीच जल्द ही ई-कॉमर्स साइट्स पर साल की सबसे बड़ी Amazon Great Indian Festival सेल भी शुरू होने वाली है. इस सेल में कई स्मार्टफोन बेहद कम कीमत पर मिलेंगे. इस सेल में iPhone 15 पर सबसे धांसू ऑफर मिलने वाला है और इसे आप 45 हजार रुपये से भी कम में खरीद सकते हैं.
अमेजन ने अपने सेल पेज पर साफ कर दिया है कि 23 सितंबर से शुरू होने वाली Great Indian Festival 2025 के दौरान iPhone 15 की कीमत में बड़ा डिस्काउंट देखने को मिलेगा. अगर आप भी कम दाम में Apple का यह प्रीमियम फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये मौका बिलकुल सही है. आइए डिटेल में जानते हैं इस डील के बारे में…

iPhone 15 पर जबरदस्त डिस्काउंट
आपको बताते दें कि ऐपल ने iPhone 15 को 2023 में लॉन्च किया था और ये अभी भी यह एक जबरदस्त फोन है. इसकी शुरुआती कीमत 79,900 रुपये थी, लेकिन Amazon Great Indian Festival सेल में इसे सिर्फ 43,749 रुपये में खरीदा जा सकता है. यानी इस फोन पर आपको सीधा 36,151 रुपये की भारी छूट मिलेगी. अभी ये पूरी तरह पक्का नहीं है कि इस ऑफर में बैंक ऑफर शामिल हैं या ये फ्लैट डिस्काउंट है. अमेजन ने इसके बारे में अभी तक पूरी जानकारी नहीं दी है.

iPhone 15 के फीचर्स
iPhone 15 की बात करें तो इसमें आपको डायनामिक आइलैंड और डॉल्बी विजन का सपोर्ट आपको मिलता है. इसमें 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दिया है, जो 2000 निट्स तक की ब्राइटनेस देता है. फोन का फ्रंट सिरेमिक शील्ड वाला है, फ्रेम एल्युमीनियम का है और IP68 रेटिंग के साथ पानी और धूल से भी सेफ है.
पावर की बात करें तो iPhone 15 में A16 बायोनिक चिप लगी है. कैमरा सेक्शन की बात करें तो इसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा 2x ऑप्टिकल जूम के साथ, 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है.
यह भी पढ़ें: Amazon Great Indian Festival Sale में OnePlus 13 Series पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट, डील्स हुई रिवील
यह भी पढ़ें: iPhone का ये मॉडल मिल रहा सिर्फ 43,900 में! सेल शुरू होने से पहले लगा लें मौके पर चौका
डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल आपकी सुविधा के लिए साझा की गई है. फोन खरीदने से पहले संबंधित ई-कॉमर्स की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर जाकर कीमत की पुष्टि करना बेहतर होगा. प्रभात खबर डॉट कॉम किसी भी फोन की कीमत में बदलाव के लिए जिम्मेदार नहीं हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










