Internet Savvy: कितने प्रतिशत ग्रामीण युवा करते हैं इंटरनेट का इस्तेमाल? सर्च, ईमेल, ऑनलाइन बैंकिंग में कितने माहिर?
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 11 Oct 2024 11:52 AM
Internet Savvy Rural India / X
Internet Savvy Rural India: कितने प्रतिशत ग्रामीण युवा इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं? सर्च, ईमेल, ऑनलाइन बैंकिंग में कितने माहिर हैं? एक सरकारी सर्वेक्षण से इसका जवाब पता चला है.
Internet Savvy: कितने प्रतिशत ग्रामीण युवा इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं? सर्च, ईमेल, ऑनलाइन बैंकिंग में कितने माहिर हैं? एक सरकारी सर्वेक्षण से इसका जवाब पता चला है. सर्वे से पता चला है कि ग्रामीण क्षेत्रों में 15 से 25 वर्ष की आयु के 82 प्रतिशत से अधिक युवा इंटरनेट का उपयोग करते हैं, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह आंकड़ा लगभग 92 प्रतिशत है. इसके अलावा, ग्रामीण क्षेत्रों में 15-24 वर्ष की आयु के 95.7 प्रतिशत लोग मोबाइल फोन का उपयोग करते हैं, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह आंकड़ा 97 प्रतिशत के करीब है.
15 से 25 वर्ष की आयु के 82% से अधिक युवा इंटरनेट का उपयोग करने में सक्षम
ग्रामीण क्षेत्रों में 15 से 25 वर्ष की आयु के 82% से अधिक युवा इंटरनेट का उपयोग करने में सक्षम हैं, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह आंकड़ा लगभग 92% है. एक सरकारी सर्वेक्षण में यह जानकारी दी गयी. सर्वेक्षण के मुताबिक, ग्रामीण क्षेत्रों में 15-24 वर्ष की आयु के 95.7% लोग मोबाइल फोन का उपयोग कर सकते हैं, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह आंकड़ा 97% है.
इंटरनेट टूल्स में कितने माहिर?
सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने हाल ही में जुलाई, 2022 से जून, 2023 तक किये गये एक व्यापक वार्षिक मॉड्यूलर सर्वेक्षण (सीएएमएस) के प्रमुख निष्कर्ष जारी किये. सर्वेक्षण के अनुसार 78.4% युवा फाइलों को जोड़कर संदेश भेज सकते हैं, जबकि 71.2% कॉपी-पेस्ट माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं. 26.8% से अधिक लोग जानकारी खोजना, ईमेल, ऑनलाइन बैंकिंग करने जैसे उन्नत कार्य कर सकते हैं. 95.1% परिवार मोबाइल फोन रखते हैं, जबकि 9.9% परिवार के पास कंप्यूटर है.
Reels On WhatsApp: अब व्हाट्सऐप पर भी आप देख सकेंगे इंस्टाग्राम रील्स, जानिए कैसे
2499 रुपये में आया नया फ्लिप फोन, दीवाना बना देगी डिजाइन
Zomato के सीईओ गोयल साहब के साथ गुरुग्राम के मॉल में गजब हो गया, पढ़ें पूरी खबर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










