Independence Day 2023 : स्वतंत्रता दिवस पर पेश हुआ ट्रैवलर्स मैप ऑफ इंडिया, अब बेहद सस्ते में ‘देखो अपना देश’

मेकमाईट्रिप द्वारा विकसित ‘ट्रैवेलर्स मैप ऑफ इंडिया’ माइक्रोसाइट यात्रियों को उनकी प्राथमिकताओं के अनुसार अपने देश में मौजूद बेहतरीन पर्यटन स्थलों की खोज करने के लिए एक मंच मुहैया कराता है. इस माइक्रोसाइट को भारत सरकार के दूरदर्शी कार्यक्रम ‘देखो अपना देश’ के अनुरूप तैयार किया गया है.
Independence Day 2023 : भारत की अग्रणी ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी मेकमाईट्रिप और पर्यटन मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के सबसे लोकप्रिय स्थानों के अलावा 600 से ज्यादा गंतव्यों के लिए ‘ट्रैवेलर्स मैप ऑफ इंडिया’ पेश किया है.
मेकमाईट्रिप द्वारा विकसित ‘ट्रैवेलर्स मैप ऑफ इंडिया’ माइक्रोसाइट यात्रियों को उनकी प्राथमिकताओं के अनुसार अपने देश में मौजूद बेहतरीन पर्यटन स्थलों की खोज करने के लिए एक मंच मुहैया कराता है. इस माइक्रोसाइट को भारत सरकार के दूरदर्शी कार्यक्रम ‘देखो अपना देश’ के अनुरूप तैयार किया गया है.
केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा, हम भारत के विविध गंतव्यों को प्रस्तुत करने और घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मेकमाईट्रिप की पहल का स्वागत करते हैं. हम अपने देश को दुनिया भर में लोकप्रिय करने के अपने सामूहिक सपने को साकार करने के लिए ऐसी अन्य पहलों को भी स्वागत करते हैं.
मेकमाईट्रिप के सह-संस्थापक एवं समूह के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राजेश मागो ने कहा, यह ‘ट्रैवलर्स मैप ऑफ इंडिया’ करीब हर भारतीय यात्री की पंसद को दर्शाता है. राजेश ने कहा, हमने हमेशा भारत के पर्यटन-स्थलों की विविधता का समर्थन किया है और हम इस खोज के दायरे को और आगे बढ़ाना चाहते हैं. प्रत्येक भारतीय को देश के सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, प्राकृतिक और भौगोलिक वंडर्स की धरोहर का सशक्त प्रवक्ता बनने के लिए इससे बेहतर और क्या तरीका हो सकता है.
Also Read: Har Ghar Tiranga : आपके घर तिरंगा पहुंचाएगा डाक विभाग, ऐसे करें ऑनलाइन बुकिंग
उन्होंने पयर्टन मंत्रालय का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, हम अपनी इस पहल का समर्थन करने के लिए पर्यटन मंत्रालय के आभारी हैं. यह भारत को दुनिया में सबसे अधिक मांग वाले पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के मिशन में हमारे भरोसे की तसदीक करता है.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस साल आम बजट में देश के पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना पेश की. इस योजना के बारे में जानकारी देते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि देश में कुल 50 गंतव्यों को चुनौतीपूर्ण मोड के साथ पर्यटन में संपूर्ण पैकेज के रूप में विकसित करने के लिए चुना जाएगा.
Also Read: Google Maps का नया अपडेट यूजर्स को देगा असली दुनिया का अनुभव, पढ़ें पूरी खबर
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, इस ‘देखो अपना देश’ योजना का मकसद लोगों को भारत की समृद्ध विरासत और जीवंत संस्कृति को देखने तथा अनुभव करने के लिए प्रोत्साहित करना है. उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य लोगों, विशेष रूप से मध्यम वर्ग के नागरिकों को विदेश यात्रा के बजाय भारत में व्यापक रूप से यात्रा करने के लिए प्रेरित करना है. इस नयी पर्यटन योजना से पर्यटन उद्योग में रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ेंगी और देश की अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा.
गौरतलब है कि ‘देखो अपना देश’ योजना का मकसद भारत के घरेलू पर्यटन को बढ़ाना है. इस योजना के तहत पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए देश में विभिन्न स्थलों को विकसित और बढ़ावा दिया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










