UPI, कार्ड या नेट बैंकिंग से रेलवे टिकट बुकिंग पर होगी बचत, ऐसे उठाएं ऑफर का फायदा
RailOne App: भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए एक नई और फायदेमंद पहल शुरू की है. इसके तहत RailOne ऐप से अनरिजर्व्ड (जनरल) टिकट बुक करने पर यात्री 3% तक की छूट का फायदा उठा सकते हैं. यह डिस्काउंट उन यात्रियों को मिलेगा, जो टिकट बुकिंग के दौरान UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग जैसे डिजिटल पेमेंट ऑप्शंस का इस्तेमाल करेंगे.
अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और टिकट बुक करने के लिए ऑनलाइन पेमेंट करते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. अब आप ऑनलाइन पेमेंट करने पर डिस्काउंट पा सकते हैं. रेलवे ने डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए एक नई पहल शुरू की है, जिसके तहत RailOne ऐप से अनरिजर्व्ड (Unreserved) टिकट बुक करने पर यात्रियों को 3% तक की छूट मिलेगी. इस छूट का फायदा यात्रियों को UPI, कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए पेमेंट करने पर मिलेगा. रेलवे का ये ऑफर 14 जनवरी से 14 जुलाई 2026 तक वैलिड रहेगा और केवल RailOne ऐप से सीधे बुक किए गए टिकटों पर ही लागू होगा.
रेलवे ने यह भी कन्फर्म किया है कि RailOne ऐप पर पहले से मिल रहा वॉलेट कैशबैक ऑफर भी जारी रहेगा. यानी यात्री अपनी सुविधा के अनुसार डिस्काउंट या कैशबैक दोनों में से किसी का फायदा उठा सकते हैं.
RailOne App पर कैसे मिलेगा 3% डिस्काउंट
- इस डिस्काउंट ऑफर का फायदा उठाने के लिए सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में RailOne ऐप डाउनलोड करें.
- अपने रेलवे अकाउंट से रेलवन ऐप में लॉगिन करें या फिर अपने मोबाइल नंबर के जरिए रजिस्ट्रेशन करें.
- इस दौरान आपके नंबर पर एक OTP आएगा, उसे डाल कर कन्फर्म कर दें. वेरिफिकेशन होते ही अकाउंट एक्टिव हो जाएगा.
- अकाउंट एक्टिव होते ही अपनी बेसिक जानकारी (नाम, मोबाइल नंबर, आधार नंबर) भरें.
- इसके बाद जनरल टिकट ऑप्शन पर जाएं और सोर्स, डेस्टिनेशन और यात्रा की तारीख सेलेक्ट कर लें.
- इसके बाद पेमेंट के लिए UPI, कार्ड या नेट बैंकिंग में से कोई एक ऑप्शन चुनें.
- ऑप्शन सेलेक्ट करने के बाद स्क्रीन पर 3% छूट के साथ टिकट की कीमत अपने-आप दिखाई देगी.
- पेमेंट कन्फर्म होते ही टिकट ऐप में जेनरेट हो जाएगा.
यह भी पढ़ें: IRCTC से आधार लिंक नहीं किया, तो नहीं मिलेगी कंफर्म सीट, फटाफट जान लीजिए प्रोसेस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शिवानी शाह
शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.
टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.
शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.
अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.
शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए