Happy Teachers Day 2025 Wishes, Images, Status: इस टीचर्स दे अपने पसंदीदा शिक्षक का जताएं आभार, भेजें ये खास शुभकामना संदेश

Updated:
विज्ञापन
Happy Teacher's day Wishes

शिक्षक दिवस की शुभकमनाएं

Happy Teachers Day 2025 Wishes, Images, Quotes, Status: अगर आप भी अपनी फेवरेट टीचर को इस खास मौके पर विश करना चाहते हैं, तो यहां आपके लिए हम लाएं हैं कुछ स्पेशल विशेज, इमेजेस और व्हाट्सएप पर लगाने कए लिए स्टेटस.

विज्ञापन

Happy Teachers Day 2025 Wishes, Images, Quotes, Status: हर साल 5 सितंबर को भारत में शिक्षक दिवस मनाया जाता है. यह दिन डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए समर्पित है. हमारे जीवन में शिक्षक का एक अहम रोल है. क्योंकि, शिक्षक हमें सिर्फ अनुशासन नहीं सिखाते बल्कि इसके साथ-साथ हमें बेहतर इंसान बनने की प्रेरणा देते हैं और जीवन में आगे बढ़ने के लिए सही राह भी दिखाते हैं. ऐसे में इस खास दिन पर अगर आप भी अपने शिक्षक का धन्यवाद करना चाहते हैं, तो हम आपके लिए हैं शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं (Teachers’ Day Wishes in Hindi). जिसे आप शिक्षक को भेजकर उन्हें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

Happy Teachers Day Wishes in Hindi

  • गुरु के बिना ज्ञान अधूरा है,

ज्ञान बिना संसार अंधकारमय है.

ऐसे में इस कठिन जीवन में

आपका आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है.

शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.

  • विद्या के सागर में हमें डुबो देने वाले,

अनुशासन और संस्कार सिखाने वाले,

हमारे प्यारे गुरुओं को नमन.

शिक्षक दिवस की ढेरों बधाइयां.

  • आपके मार्गदर्शन ने ही हमें सही राह दिखाई,

जीवन जीने का असली अर्थ समझाया.

शिक्षक दिवस पर आपको कोटि-कोटि प्रणाम.

टीचर्स डे इमेज | happy teachers day 2025 images
  • आपने सिखाया हर मुश्किल को आसान बनाना,

जीवन में अनुशासन और सफलता का पाठ पढ़ाना.

धन्यवाद गुरुजी और शिक्षक दिवस की शुभकामनाए….

  • शिक्षक ही असली मार्गदर्शक होते हैं,

जो हर कदम पर हमें सही दिशा दिखाते हैं.

शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.

  • किताबों से जो नहीं सीखा जा सकता,

वो गुरु एक शब्द में सिखा देते हैं.

आप जैसे शिक्षक पर हमें गर्व है.

शिक्षक दिवस की ढेरों शुभकामनाएं.

  • गुरु वो है जो हमें गिरने से पहले संभाल लेते हैं,

और गिरने के बाद उठना भी सिखा देते हैं.

इस जीवन में आपका आभार सदैव रहेगा.

शिक्षक दिवस की ढेरों शुभकामनाएं.

टीचर्स डे इमेज
  • एक अच्छे शिक्षक की छाप कभी मिटती नहीं,

वो जिंदगीभर हमारी सोच और किरदार में झलकती है.

ऐसे ही अनमोल शिक्षकों को मेरा प्रणाम.

  • गुरु ज्ञान के ऐसे दीपक हैं,

जो कभी बुझते नहीं.

उनकी रोशनी से ही हमारा भविष्य जगमगाता है.

शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.

टीचर्स डे इमेज
  • आपने सिर्फ पढ़ाया ही नहीं,

बल्कि हमें जीना सिखाया, सपने देखना सिखाया.

गुरु का दर्जा तो भगवान से भी ऊंचा है.

ऐसे में मेरे गुरु को मेरा नमन.

हैप्पी टीचर्स डे.

Happy Teachers’ Day WhatsApp/Facebook/Instagram Status in Hindi

  • शिक्षक सिर्फ किताबों का ही नहीं, बल्कि जीवन का भी पाठ पढ़ाते हैं. हैप्पी टीचर्स डे.
  • विद्या का दीप जलाकर, भविष्य को सुनहरा बनाने वाले गुरुओं को मेरा प्रणाम. हैप्पी टीचर्स डे.
  • गुरु ही हैं जो हमें अज्ञानता से प्रकाश की ओर ले जाते हैं, आपका योगदान जीवनभर अविस्मरणीय है. हैप्पी टीचर्स डे
  • गुरु ही हमारी सफलता की नींव रखते हैं, उनके बिना जीवन अधूरा है. हैप्पी टीचर्स डे.
टीचर्स डे इमेज
  • गुरु वह रोशनी हैं, जो अंधकार में भी राह दिखा देती है. हैप्पी टीचर्स डे.
  • हर कदम पर साथ निभाने वाले, सही-गलत का फर्क सिखाने वाले गुरु को प्रणाम. हैप्पी टीचर्स डे.
  • गुरु के आशीर्वाद से ही जीवन में सफलता और सम्मान मिलता है. हैप्पी टीचर्स डे.
  • सही गलत की पहचान कराना ही असली शिक्षा है. हैप्पी टीचर्स डे.

AI कैसे बन रहा ‘मॉडर्न डे टीचर’, क्या यह ले पाएगा गुरुजी की जगह?

Teachers Day 2025: स्मार्ट टीचिंग टेक्नोलॉजी से कैसे बदल रहा शिक्षा का चेहरा?

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola