Happy Govardhan Puja 2025 Wishes, Images, Status: गोवर्धन पूजा पर खास इन शुभकामना संदेशों के साथ अपनों को भेजें श्रीकृष्ण का आशीर्वाद
Published by : Shivani Shah Updated At : 22 Oct 2025 6:12 AM
गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं
Happy Govardhan Puja 2025 Wishes, Images, Status: इस गोवर्धन पूजा अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें श्रीकृष्ण का आशीर्वाद. यहां हम आपके लिए कुछ शुभकामना संदेश और सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए इमेज और स्टेटस लेकर आए हैं. जिन्हें आप अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं.
Happy Govardhan Puja 2025 Wishes: आज गोवर्धन पूजा है. दीपावली के पांच दिवसीय त्योहार में से एक गोवर्धन पूजा को अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है. हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा मनाई जाती है. गोवर्धन पूजा भगवान कृष्ण द्वारा वृन्दावन के लोगों को भारी बारिश व देवताओं के राजा इन्द्र के प्रकोप से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत उठाने के अद्भुत लीला की याद दिलाती है. ऐसे में आज इस शुभ अवसर पर लोग अपनों को शुभकामना संदेश भेजते हैं. कई अपने सोशल मीडिया पेलटफॉर्म्स व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर स्टेटस लगाते हैं. ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजने के लिए खास गोवर्धन पूजा के शुभकामना संदेश. साथ ही व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लगाने के लिए खास स्टेटस और कुछ इमेज. जिसे आप अपनों को भेज सकते हैं और सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं.

गोवर्धन पूजा की शुभकामना | Happy Govardhan Puja Wishes in Hindi
- गोवर्धन पर्व का आया है त्योहार,
भक्तों के मन में उमंग अपार,
श्रीकृष्ण जी करें सबका उद्धार,
आपको मिले खुशियां बेशुमार,
आपको गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं.
- गोवर्धन पूजा का दिन निराला,
श्रीकृष्ण संग सजा ये उजाला,
अन्नकूट का पर्व है प्यारा,
भक्ति में डूबा आज जग सारा.
जय श्रीकृष्ण, शुभ गोवर्धन पूजा.
- श्रीकृष्ण ने उठाया था गोवर्धन पर्वत,
भक्तों के प्रेम का किया था आदर,
उनकी कृपा सदा बनी रहे आप पर,
हर संकट से मिले आपको छुटकारा,
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं.

- श्रीकृष्ण की भक्ति में खो जाए मन,
गोवर्धन पूजा लाए हर सुख धन,
रहे आपके घर सदा उजियारा,
हर दिन बने पर्व प्यारा-प्यारा.
आपको और आपके परिवार को हमारी तरफ से गोवर्धन पूजा की शुभकामना.
- गोवर्धन पर्वत जैसा अटल विश्वास मिले,
श्रीकृष्ण जैसे सच्चे साथी का साथ मिले,
जीवन में हर कदम पर उनकी कृपा बरसे,
हर दुख-संकट आपसे सदा दूर रहे.
आपको गोवर्धन पूजा की शुभकामना.
- जिनके नाम से होती है हर शुरुआत,
जो संकट में देते हैं साथ,
वो श्रीकृष्ण करें आपके जीवन का उद्धार,
गोवर्धन पर्व लाए खुशियों की बहार.
गोवर्धन पूजा की शुभकामना.

- गोवर्धन पर्व पर सजाएं रंगोली,
मन में भर लें श्रद्धा की बोली,
श्रीकृष्ण के नाम का जप करें बारंबार,
आपका जीवन बने खुशियों का त्योहार.
गोवर्धन पूजा की शुभकामना.
- गोवर्धन पर्वत की छांव तले,
श्रीकृष्ण ने बचाए थे अपने सखे,
वैसे ही वे आपके भी रक्षक बनें,
और हर दुःख से करें रक्षा सदा के लिए.
- भक्ति में रंगा आज का दिन,
गोवर्धन पर्व का है ये पावन क्षण,
श्रीकृष्ण का सदा बना रहे संग,
हर दुःख मिटे, मिले खुशियों का रंग.
शुभ गोवर्धन पूजा.

- श्रीकृष्ण की मुरली बजे, मन में भक्ति जागे,
गोवर्धन पर्वत की महिमा से जीवन संवारें,
हर ओर प्रेम और विश्वास का दीप जले,
आपका घर सदा खुशियों से महके.
शुभ गोवर्धन पूजा.
- गोवर्धन पर्वत के समान ऊंचा हो विश्वास,
श्रीकृष्ण की कृपा से सजे हर प्रयास,
जीवन में मिले सदा प्रेम और उल्लास,
यही है गोवर्धन पूजा का आशीर्वाद.
- गोवर्धन पर्व पर करें श्रीकृष्ण का ध्यान,
उनकी लीला से भर लें जीवन का गान,
हर पल मिले उनकी कृपा का साथ,
यही है मेरी शुभकामना आपके नाम.

- गोवर्धन पर्व की शुभ बेला में,
श्रीकृष्ण करें आपके घर में निवास,
मिले प्रेम, समृद्धि और उल्लास,
हर दिन बने गोवर्धन पूजा जैसा खास.
- गोवर्धन पूजा आई है, खुशियों की बहार लाई है,
श्रीकृष्ण की कृपा से, हर इच्छा मुस्कुराई है.
आपको गोवर्धन पूजा की शुभकामना.
- रंगोली से सजाएं आंगन, दीपों से करें श्रृंगार,
गोवर्धन पूजा पर श्रीकृष्ण करें सबका उद्धार.
शुभ गोवर्धन पूजा.
व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम और फेसबुक के लिए हैप्पी गोवर्धन पूजा स्टेटस | Happy Govardhan Puja Status for WhatsApp, Instagram and Facebook (Hindi)
- श्रीकृष्ण की कृपा से आपका जीवन खुशियों से भर जाए. गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं.
- गोवर्धन पर्व पर आपका हर दिन भक्ति और आनंद से खिले. जय श्रीकृष्ण.
- गोवर्धन पूजा का पावन पर्व लाए जीवन में शांति, समृद्धि और प्रेम का सागर.
- गोवर्धन पूजा पर करें श्रीकृष्ण का ध्यान, हर दुख-संकट से मिलेगा समाधान.

- गोवर्धन पर्वत की छांव में रहें सदा, श्रीकृष्ण की कृपा से चमके आपकी हर दुआ.
- गोवर्धन पर्व पर शुभता और भक्ति आपके जीवन में उतरे. जय श्रीकृष्ण.
- गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर, आपके जीवन में खुशियों का सागर उमड़े और हर दिन मंगलमय बने.
- गोवर्धन पूजा की शुभ बेला में, श्रीकृष्ण का आशीर्वाद आपके घर में सुख-शांति और प्रेम लाए.
- गोवर्धन पूजा पर आपको और आपके परिवार को शक्ति, शांति और दिव्य आशीर्वाद की शुभकामनाएं.
Govardhan Puja Samagri List: कल है गोर्वधन पूजा, नोट कर लें पूजा की सामाग्री
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










