Google ने टाल दिया Android 17 बीटा रिलीज? जानिए इसमें क्या मिलेगा नया
Published by : Shivani Shah Updated At : 13 Feb 2026 1:09 PM
एंड्रॉइड 17 अपडेट/ फोटो- 9 टू 5 गूगल
Google ने अपने अपकमिंग Android 17 Beta 1 की रिलीज को फिलहाल टाल दिया है. कंपनी ने इसकी कोई भी वजह नहीं बताई है, लेकिन कन्फर्म किया है बीटा वर्जन जल्द अवेलेबल होगा. गूगल के इस नये अपडेट में यूजर्स को रिफाइंड यूजर इंटरफेस मिल सकता है, जो नई एनिमेशन, वॉलपेपर के अनुसार बदलने वाले आइकन और ज्यादा स्मूद विज़ुअल एक्सपीरियंस को सपोर्ट करेंगे.
Android स्मार्टफोन यूजर्स की नजरें एक बार फिर Google के अगले बड़े मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट पर टिकी हैं. कंपनी का अपकमिंग अपडेट Android 17 इस साल के सबसे खास लॉन्च में शामिल माना जा रहा है. हालांकि, फरवरी की शुरुआत में आने वाली पहली पब्लिक बीटा रिलीज को फिलहाल कंपनी ने Coming Soon कह कर टाल दिया है.
Android 17 बीटा डिले अपडेट
गूगल अपने Android 17 Beta 1 को फरवरी 2026 के शुरुआती हफ्तों में रिलीज करने वाला था, लेकिन लास्ट मोमेंट में इसे टाल दिया गया. कंपनी ने इसकी वजह बताई नहीं है, लेकिन कन्फर्म किया है बीटा वर्जन जल्द अवेलेबल होगा. सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में ऐसी देरी नॉर्मल नहीं है, लेकिन डेवलपर्स के लिए बीटा वर्जन बेहद अहम होता है. क्योंकि वे इसी के जरिए अपने ऐप्स को नए सिस्टम के अनुसार टेस्ट और ऑप्टिमाइज करते हैं.
Android 17 एक्सपेक्टेड टाइमलाइन
एक्सपेक्टेड टाइमलाइन कि बात करें, तो Beta 1 अब जल्द रिलीज हो सकता है, जबकि प्लेटफॉर्म स्टेबिलिटी मार्च 2026 तक हासिल करने का टारगेट है. स्टेबल रिलीज अप्रैल से जून 2026 के बीच में आने की उम्मीद है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल की इंटरनल टाइमलाइन में इसे “26Q2” के रूप में दिखाया गया है, जो इसी ड्यूरेशन की तरफ इशारा करता है.
Android 17 फीचर्स
फीचर्स कि बात करें, तो अभी तक Google ने ऑफिशियली इसके बारे में नहीं बताया है. लेकिन शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, Android 17 में रिफाइंड यूजर इंटरफेस मिल सकता है, जो नई एनिमेशन, वॉलपेपर के अनुसार बदलने वाले आइकन और ज्यादा स्मूद विज़ुअल एक्सपीरियंस को सपोर्ट करेंगे. इसके साथ ही सिस्टम परफॉर्मेंस और स्टेबिलिटी में सुधार, बग फिक्स और फास्ट ऑपरेशन पर खास ध्यान दिया जाएगा. बड़े स्क्रीन डिवाइस जैसे फोल्डेबल और टैबलेट के लिए बेहतर लेआउट और रिस्पॉन्सिव ऐप सपोर्ट भी जोड़ा जा सकता है. कैमरा और मीडिया एक्सपीरियंस को भी अपग्रेड किए जाने की उम्मीद है, जिससे मोड्स के बीच ट्रांजिशन ज्यादा स्मूद होगा.
किन-किन डिवाइस को मिलेगा सपोर्ट?
डिवाइस सपोर्ट आकी ऑफिशियली लिस्ट गूगल ने ऑफिशियली शेयर नहीं की है. लेकिन उम्मीद जताई जा रही है, कि Google Pixel सीरीज के Pixel 6 और उसके बाद के मॉडल्स को Android 17 Beta 1 सबसे पहले मिलेगा. स्टेबल रोलआउट भी पहले Pixel डिवाइस पर शुरू होगा, जिसके कुछ महीनों बाद अन्य कंपनियां अपने कस्टम UI के साथ यह अपडेट जारी करेंगी.
यह भी पढ़ें: iPhone से Android में डेटा ट्रांसफर हुआ आसान, Apple iOS 26.3 अपडेट रोलआउट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










