Gmail AI Feature: जीमेल पर एआई करेगा ई-मेल लिखने में मदद, बड़े काम का है टूल
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 07 Nov 2024 1:47 PM
Gmail Storage Full
Gmail AI Feature: जीमेल का यह नया फीचर यूजर्स का समय बचाने में मदद करेगा और गूगल के एआई टूल्स का उपयोग करके ई-मेल कम्यूनिकेशन को अधिक आसान और प्रभावी बनाएगा.
Gmail AI Feature: गूगल (Google) ने अपनी ई-मेल सर्विस जीमेल (Gmail) में एक नया एआई (AI) फीचर ‘हेल्प मी राइट’ (Help Me Write) जोड़ा है. इस फीचर के जरिये यूजर्स जेमिनी एआई (Gemini AI) की मदद से आसानी से ई-मेल ड्राफ्ट कर सकते हैं और उन्हें एडिट कर सकते हैं. यह टूल मैसेज को छोटा या बड़ा करने के सुझाव भी देता है, जिससे कम्यूनिकेशन और प्रभावी बनता है.
Gmail AI Feature: ‘पॉलिश’ फीचर भी बड़े काम का
हेल्प मी राइट फीचर गूगल वन एआई (Google One AI) प्रीमियम सब्सक्राइबर्स और वर्कस्पेस जेमिनी ऐड-ऑन (Workspace Gemini Add-On) वाले यूजर्स के लिए उपलब्ध है. इसके साथ ‘पॉलिश’ (Polish) नामक एक नया शॉर्टकट भी पेश किया गया है, जो 12 से अधिक शब्दों वाले ड्राफ्ट्स पर दिखाई देता है और यूजर्स को ई-मेल को और बेहतर बनाने में मदद करता है.
Gmail AI Feature: मिलेगा बेहतर एडिटिंग एक्सपीरिएंस
जीमेल का यह नया फीचर यूजर्स का समय बचाने में मदद करेगा और गूगल के एआई टूल्स का उपयोग करके ई-मेल कम्यूनिकेशन को अधिक आसान और प्रभावी बनाएगा. पॉलिश शॉर्टकट का इस्तेमाल वेब पर Ctrl+H और मोबाइल पर ‘रिफाइन माई ड्राफ्ट’ (Refine My Draft) के रूप में किया जा सकता है. इसे स्वाइप करने से ई-मेल अपने आप सुधार जाएगा, जिससे यूजर को बेहतर एडिटिंग एक्सपीरिएंस मिलेगा. गूगल इस फीचर को धीरे-धीरे रोलआउट कर रहा है.
Google Fined: गूगल पर लगा इतना बड़ा जुर्माना, जितना पैसा पूरी धरती पर नहीं, जानें पूरा मामला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










