Flipkart ने मार्केट शेयर में मारी बाजी, Meesho बना सबसे तेजी से बढ़ता ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एलायंस बर्नस्टीन की एक ताजा रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई. इसमें कहा गया कि मीशो भारत में उपयोगकर्ता आधार के मामले में सबसे तेजी से बढ़ने वाला ई-कॉमर्स मंच है.

विज्ञापन

Flipkart Meesho E-commerce : वॉलमार्ट समूह की कंपनी फ्लिपकार्ट 48 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ ई-कॉमर्स खंड में अपना दबदबा बनाए हुए है. दूसरी ओर सॉफ्टबैंक समर्थन वाली मीशो सबसे तेजी से बढ़कर ई-कॉमर्स मंच बनकर उभरा है.

विज्ञापन
undefined

एलायंस बर्नस्टीन की एक ताजा रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई. इसमें कहा गया कि मीशो भारत में उपयोगकर्ता आधार के मामले में सबसे तेजी से बढ़ने वाला ई-कॉमर्स मंच है.

undefined

पीटीआई-भाषा की रिपोर्ट के अनुसार फ्लिपकार्ट का उपयोगकर्ता आधार सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़ा, जबकि मीशो की वृद्धि 32 प्रतिशत और अमेजन की वृद्धि दर 13 प्रतिशत रही.

undefined

वित्त वर्ष 2022-23 में फ्लिपकार्ट 48 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ बाजार में अग्रणी था. फ्लिपकार्ट के लिए मोबाइल और परिधान सबसे बड़ी श्रेणियां हैं.

undefined

रिपोर्ट में कहा गया कि ऑनलाइन स्मार्टफोन और ऑनलाइन फैशन बाजार में फ्लिपकार्ट की हिस्सेदारी क्रमशः 48 प्रतिशत और 60 प्रतिशत होने का अनुमान है.

undefined

मीशो की बाजार हिस्सेदारी में वृद्धि का श्रेय मुख्य रूप से मझोले (टियर-2) और छोटे शहरों पर इसके ध्यान को दिया गया. इसके अलावा शून्य कमीशन मॉडल के कारण भी मीशो को मदद मिल रही है.

undefined

रिपोर्ट में कहा गया कि मीशो के लगभग 80 प्रतिशत विक्रेता खुदरा दुकान के मालिक हैं और मंच पर लगभग 95 प्रतिशत उत्पाद गैर-ब्रांडेड हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola