आधा भारत नहीं जानता AC की एक्सपायरी डेट! अगर दिखें ये लक्षण तो तुरंत बदलने की है जरूरत

Updated:
विज्ञापन
AC Expiry Date

AC Expiry Date

AC Expiry Date: गर्मी के मौसम में लगभग हर घर में AC चलाई जाती है. लेकिन हर कोई इस बात से अनजान है कि खाने-पीने की चीजों की तरह AC की भी एक्सपायरी डेट होती है. जो बताती है कि अब आपको एसी बदलने की जरूरत है. अगर आपको इस बारे में नहीं पता तो इस खबर को पूरा जरूर पढ़िएगा.

विज्ञापन

AC Expiry Date: गर्मी से राहत पाने के लिए सबके मन में पहला ख्याल एयर कंडीशनर (AC) ही आता है. लोग दिन -रात इसका इस्तेमाल भी करते हैं. वहीं, AC ठीक से काम करे इसके लिए लोग सर्विसिंग भी करा लेते हैं. लेकिन कई लोग इस बात से अनजान हैं कि AC की भी एक्सपायरी डेट होती है. यानी कि खाने-पीने और अन्य सामानों की तरह AC भी एक्सपायर होता है और उसे अन्य सामानों की तरह बदलना जरूरी होता है. अगर आप भी ये बात नहीं जानते तो इस खबर को पूरा जरूर पढ़िएगा. क्योंकि, आज हम आपको बताएंगे कि AC की एक्सपायरी डेट क्या होती है और उसे कब बदलना जरूरी होता है.

आधा भारत नहीं जानता AC के साथ चलाना चाहिए पंखा या नहीं, एक्सपर्ट का जवाब जान नहीं करेंगे ऐसी गलती

कितनी होती है AC की औसत उम्र?

अगर आप एक अच्छे ब्रांड और क्वालिटी की AC खरीदते हैं तो उसकी लाइफ कम से कम 10 से 15 सालों के लिए होती है. यानी आप आराम से 10 से 15 सालों तक AC का इस्तेमाल कर सकते हैं. लेकिन AC कितना बढ़िया काम करेगा ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप उसका इस्तेमाल कैसे और कितना करते हैं. सर्विसिंग से लेकर मेंटेनेंस से लेकर AC की देखभाल सब AC की उम्र को बढ़ाते हैं.

कैसे पहचानें AC की एक्सपायरी डेट?

  • अगर आपको AC खरीदे हुए ज्यादा समय हो गया है तो आप कुछ तरीकों से AC की एक्सपायरी डेट पहचान सकते हैं.
  • अगर आपका AC पहले की तरह कूलिंग नहीं दे रहा है, तो समझ लीजिए कि अब आपके AC की कूलिंग कैपेसिटी कम हो रही है.
  • पुराना हो जाने के बाद AC के मोटर और कंप्रेसर से आवाजें आने लगती हैं.
  • पुराना AC अधिक बिजली की खपत करते हैं. जिससे बिजली बिल ज्यादा आता है.
  • सर्विसिंग और मेंटेनेंस के बाद भी AC को रिपेयरिंग कराना पड़ रहा है, तो आपको अब नया AC खरीदने की जरूरत है.

कब बदलें AC

अगर आपको AC को खरीदे हुए 10 से 15 साल हो गए हैं और वह बार-बार खराब हो रहा है. साथ ही उसकी कूलिंग में भी दिक्कत आ रही है, तो अब आपको नया AC खरीदने की जरूरत है. ऐसे तो एसी की कोई तय एक्सपायरी डेट नहीं है. लेकिन AC की कार्यक्षमता और कंडीशन बता देते हैं की वह कितने समय तक और चल सकता है. लेकिन रेगुलर मेंटेनेंस और सर्विसिंग से आप अपनी AC की उम्र लंबी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: छत या बालकनी? AC का कंप्रेसर कहां लगवाने से आती है ठंडी हवा, जानिए सही जगह

यह भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता AC चलाने का सही तरीका, जान जाएंगे तो नहीं करनी पड़ेगी जेब ढीली

विज्ञापन
शिवानी शाह

लेखक के बारे में

By शिवानी शाह

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola