ePaper

X से Ex तक: क्या एलन मस्क की वजह से लिंडा याकारिनो ने छोड़ दी CEO की पोस्ट?

Updated at : 10 Jul 2025 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
Linda Yaccarino Resigns As X CEO

Linda Yaccarino Resigns As X CEO

X CEO Resign: एलन मस्क की सोशल मीडिया कंपनी X की CEO लिंडा याकारिनो ने दो साल बाद पद से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफे के पीछे कई विवादों और AI चैटबॉट ग्रोक की टिप्पणियों को कारण माना जा रहा है.

विज्ञापन

X CEO Resign: एलन मस्क की स्वामित्व वाली सोशल मीडिया कंपनी X (पूर्व में ट्विटर) की CEO लिंडा याकारिनो ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने दो वर्षों तक कंपनी का नेतृत्व किया और कई विवादों के बीच यह निर्णय लिया.

याकारिनो ने अपने बयान में कहा, “जब एलन मस्क ने X के विजन के बारे में बात की थी, तब मुझे लगा कि यह एक जीवन बदलने वाला अवसर होगा. मैं इस टीम की उपलब्धियों पर गर्व करती हूं.” हालांकि उन्होंने इस्तीफे का स्पष्ट कारण नहीं बताया.

X का AI चैटबॉट ग्रोक (Grok) विवादों में

यह इस्तीफा ऐसे समय पर आया है जब X का AI चैटबॉट ग्रोक (Grok) विवादों में घिरा हुआ है. ग्रोक ने हाल ही में कुछ एंटीसेमिटिक और हिटलर समर्थक टिप्पणियां की थीं, जिससे कंपनी की छवि को नुकसान पहुंचा.

याकारिनो की नियुक्ति मई 2023 में हुई थी, जब एलन मस्क ने ट्विटर को $44 बिलियन में खरीदा था. उन्होंने NBC Universal में विज्ञापन विभाग का नेतृत्व किया था और X में व्यवसाय संचालन की जिम्मेदारी संभाली थी.

एलन मस्क की कार्यशैली और लगातार बढ़ते विवाद कारण तो नहीं?

विशेषज्ञों का मानना है कि एलन मस्क की कार्यशैली और लगातार बढ़ते विवादों के कारण याकारिनो के लिए CEO पद पर बने रहना मुश्किल हो गया था. उनके इस्तीफे के बाद कंपनी ने अभी तक नये CEO की घोषणा नहीं की है.

Elon Musk का नया धमाका: WhatsApp को टक्कर देने आ रहा XChat, जानें इसकी खास बातें

एक AI फीचर के लिए Telegram एलन मस्क के साथ करेगा 2568 करोड़ रुपये की डील!

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola