Cheapest QLED TV: 40 इंच तक स्क्रीन वाले सस्ते टीवी लायी यह कंपनी, कीमत 6799 रुपये से शुरू

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 02 Apr 2025 1:41 PM

विज्ञापन

Thomson QLED TVs features, specifications

Cheapest QLED TV: अगर आप एक सस्ता, टिकाऊ और फीचर-लोडेड स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो Thomson QLED TV एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. इसे Flipkart से सीमित समय के ऑफर में खरीदने का मौका न गंवाएं!

विज्ञापन

Cheapest QLED TV: Thomson ने भारत में अपने नये किफायती QLED टीवी लॉन्च कर दिये हैं. कंपनी ने 24 इंच, 32 इंच और 40 इंच स्क्रीन साइज में ये टीवी पेश किए हैं. ये टीवी Linux Coolita 3.0 OS पर चलते हैं और प्री-इंस्टॉल गेम्स, लाइव चैनल्स और पॉपुलर OTT प्लैटफॉर्म्स का ऐक्सेस देते हैं. किफायती दाम में बेहतरीन पिक्चर क्वाॅलिटी और दमदार साउंड आउटपुट की पेशकश करते हुए ये टीवी भारतीय ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकते हैं.

Thomson QLED TV की भारत में कीमत और उपलब्धता

Thomson के नए QLED टीवी Flipkart पर उपलब्ध हैं और इनकी शुरुआती कीमत 6,799 रुपये से शुरू होती है.

24-इंच मॉडल – ₹6,799

32-इंच मॉडल – ₹8,999

40-इंच मॉडल – ₹12,999

Thomson QLED TV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले – 24 इंच, 32 इंच और 40 इंच वेरिएंट
ऑपरेटिंग सिस्टम – Linux Coolita 3.0
साउंड आउटपुट – 24W (32-इंच और 40-इंच मॉडल में 36W)
पैनल – VA पैनल्स के साथ शानदार विजुअल एक्सपीरियंस
कनेक्टिविटी – HDMI और USB पोर्ट सपोर्ट
OTT सपोर्ट – JioCinema, YouTube, Prime Video, Sony Liv, Zee5 आदि
अन्य फीचर्स – लाइव चैनल्स, वाई-फाई सपोर्ट, नेटवर्क फ्री स्क्रीन मिररिंग, वॉइस सर्च.

क्यों खरीदें Thomson QLED TV?

बजट फ्रेंडली कीमत – भारत में सबसे किफायती QLED टीवी में से एक
OTT और गेमिंग सपोर्ट – बिना सेट-टॉप बॉक्स के मनोरंजन का पूरा आनंद
दमदार साउंड – 24W/36W ऑडियो आउटपुट के साथ शानदार अनुभव.

अगर आप एक सस्ता, टिकाऊ और फीचर-लोडेड स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो Thomson QLED TV एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. इसे Flipkart से सीमित समय के ऑफर में खरीदने का मौका न गंवाएं!

Thomson QLED TV भारत में लॉन्च हो गए हैं. इन टीवी में यूजर्स को 24 इंच, 32 इंच और 40 इंच के स्क्रीन साइज ऑप्शन मिलेंगे. फीचर्स की बात करें, तो इन टीवी में VA पैनल्स मिलते हैं. इसके अलावा, ये टीवी Linux Coolita 3.0 OS पर काम करते हैं. इन टीवी में प्री-इंस्टॉल गेम्स भी मिलते हैं. इसके अलावा, इन टीवी में कई ओटीटी ऐप्स का एक्सेस भी मिलता है, जिसमें JioHotstar, YouTube, Prime Video, Sony Liv और Zee5 शामिल है. ऑडियो के लिए टीवी में 24W साउंड सपोर्ट मौजूद है. आइए जानते हैं टीवी की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स.

Thomson QLED TVs prices in India

कंपनी ने Thomson QLED TVs को 6,799 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है, जिसमें 24 इंच स्क्रीन का ऑप्शन मिलता है. वहीं, 32 इंच वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है. 40 इंच मॉडल 12,99 रुपये में पेश किया गया है. इन टीवी को आप Flipkart के जरिए खरीद सकते हैं.

Thomson QLED TVs features, specifications

-24 इंच, 32 इंच और 40 इंच
-Linux Coolita 3.0 ऑपरेटिंग सिस्टम
-24W साउंड आउटपुट
-32 इंच व 40 इंच मॉडल में 36W साउंड आउटपुट मिलता है.

फीचर्स की बात करें, तो इस टीवी में 24 इंच, 32 इंच और 40 इंच के वेरिएंट मिलते हैं. इन टीवी में VA पैनल्स का सपोर्ट मौजूद है. यह टीवी Linux Coolita 3.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. इस टीवी में प्री-इंस्टॉल गेम्स का एक्सेस भी शामिल है. जैसे कि हमने बताया ये बजट टीवी OTT एक्सेस के साथ भी आते हैं, जिसमें JioHotstar, YouTube, Prime Video, Sony Liv और Zee5 आदि का एक्सेस शामिल है.

इस टीवी में लाइव चैनल्स, नेटवर्क फ्री स्क्रीन मिररिंग, वॉइस सर्च और वाई-फाई सपोर्ट मिलता है. इस टीवी में ऑडियो के लिए 24W साउंड आउटपुट मिलता है. वहीं, 32 इंच व 40 इंच मॉडल में 36W साउंड आउटपुट मिलता है. कनेक्टिविटी के लिए टीवी में HMDI और USB पोर्ट शामिल है.

यह भी पढ़ें: 3000 रुपये सस्ता मिल रहा 16GB RAM वाला OnePlus स्मार्टफोन, Amazon पर आया धमाकेदार Offer

यह भी पढ़ें: BSNL ने फिर उड़ाई जियो और एयरटेल की नींद, पेश किया 5 महीनों की वैलिडिटी के साथ डेली 2GB डेटा वाला प्लान

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola