BSNL ने फिर उड़ाई जियो और एयरटेल की नींद, पेश किया 5 महीनों की वैलिडिटी के साथ डेली 2GB डेटा वाला प्लान
Published by : Ankit Anand Updated At : 02 Apr 2025 8:32 AM
BSNL
BSNL Recharge Plan: BSNL एक और शानदार और किफायती रिचार्ज प्लान लेकर आया है. इस नए प्लान के तहत यूजर्स को हर दिन 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और कई अन्य बेहतरीन फायदे मिलेंगे. खास बात यह है कि यह प्लान पूरे 160 दिनों तक वैध रहेगा.
BSNL Recharge Plan: प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने जब से अपने टैरिफ प्लान्स में बढ़ोतरी की है, तब से ग्राहक किफायती कीमत वालों रिचार्ज प्लान्स की तलाश में जुटे रहते हैं. इसी कड़ी में BSNL ने अपना नया ₹997 रिचार्ज प्लान पेश किया है, जो कई आकर्षक लाभों के साथ आता है. इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोजाना 2GB डेटा, Zing Music जैसी सुविधाएं मिलेंगी. आइए समझते हैं प्लान के बारे में विस्तार से और जानते हैं इसमें क्या-क्या लाभ मिलता है.
BSNL का ₹997 रुपये वाला प्लान
बीएसएनएल का ₹997 वाला प्लान 160 दिनों की वैधता के साथ आता है, जिसका मतलब है कि ग्राहकों को करीब पांच महीने तक बिना किसी रुकावट के सेवा मिलेगी. इस दौरान, यूजर्स को हर दिन 2GB डेटा मिलेगा, यानी पूरे प्लान की अवधि में लगभग 320GB डेटा का फायदा उठाया जा सकता है. इस प्लान में ग्राहकों को रोजाना 100 SMS और भारतभर में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी.
ग्राहक इस प्लान के तहत कई लोकप्रिय वैल्यू-ऐडेड सर्विसेज का भी लाभ उठा सकते हैं, जिसमें Hardy Games, Challenger Arena Games, Gameon & Astrotell, Gameium, Zing Music, WOW Entertainment, BSNL Tunes और Lystn Podcast शामिल हैं.
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
BSNL की बढ़ रही है लोकप्रियता
बीएसएनएल अपनी 4G सेवा के लॉन्च की तैयारी में जुटा हुआ है और इसके लिए डेटा सेंटर भी तैयार किया जा रहा है, जिसे टाटा द्वारा विकसित किया जा रहा है. 4G सेवा के शुरू होते ही BSNL के ग्राहकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है. इसके अलावा, बीएसएनएल अपने 5G नेटवर्क पर भी काम कर रहा है. इसी कड़ी में, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीएसएनएल के 5G नेटवर्क को हरी झंडी दे दी है.
यह भी पढे़: BSNL ने कराई करोड़ों IPL फैंस की मौज, मात्र ₹251 में मिल रहा 251GB डेटा का लाभ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










