Sanchar Saathi: खोया मोबाइल ढूंढने में मदद करेगी यह सरकारी पोर्टल, रंगे हाथों अब पकड़ा जाएगा चोर, जानें कैसे

Published by : Ankit Anand Updated At : 15 Jun 2025 5:28 PM

विज्ञापन

Sanchar Saathi Portal

Sanchar Saathi: अगर आपका फोन चोरी हो गया है या कहीं गुम हो गया है, तो अब घबराने की जरूरत नहीं है. ‘संचार साथी’ पोर्टल की मदद से न सिर्फ मोबाइल की लोकेशन ट्रैक की जा सकती है, बल्कि जरूरत पड़ने पर सिम कार्ड को भी बंद किया जा सकता है. आज हम आपको बताएंगे कि मोबाइल की ट्रैकिंग और ब्लॉक करने की प्रक्रिया क्या है और इसे कैसे पूरा किया जा सकता है.

विज्ञापन

Sanchar Saathi: अगर आपका मोबाइल फोन खो गया है या चोरी हो गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. भारत सरकार की एक अहम पहल ‘संचार साथी पोर्टल’ इस स्थिति में आपकी मदद कर सकती है. यह पोर्टल दूरसंचार विभाग (DoT) के तहत सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (C-DOT) द्वारा विकसित किया गया है. इसकी मदद से आप अपने खोए या चोरी हुए स्मार्टफोन को ब्लॉक, ट्रैक और रिकवर कर सकते हैं.

इस पोर्टल का हिस्सा सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (CEIR) सिस्टम है जो IMEI नंबर की मदद से डिवाइस को नेटवर्क से ब्लॉक करता है और पुलिस और दूरसंचार कंपनियों के सहयोग से ट्रेस भी करता है. अगर आपका फोन भी गुम हो जाए या चोरी हो जाए, तो संचार साथी पोर्टल पर जाकर आप इसकी जानकारी दर्ज कर सकते हैं और अपने डिवाइस को ट्रैक या ब्लॉक करने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: गलती से किसी और के नंबर पर कर दिया UPI पेमेंट? इन 5 तरीकों की मदद से आ जाएंगे पैसे वापस

खोया या चोरी हुआ मोबाइल ऐसे करें ट्रैक

सबसे पहले यूजर को अपने टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर से डुप्लिकेट सिम कार्ड लेना होगा ताकि पुराने नंबर का उपयोग किया जा सके. इसके बाद, नजदीकी थाने में FIR दर्ज करानी होगी. शिकायत दर्ज करने के बाद आपको संचार साथी पोर्टल पर जाना होगा. आइए जानते हैं इस पोर्टल पर शिकायत कैसे दर्ज करें:

  • सबसे पहले https://www.ceir.gov.in/ पर जाएं.
  • होमपेज पर “Block/Stolen Mobile” विकल्प पर क्लिक करें.
  • फिर मोबाइल का IMEI नंबर, शिकायत से जुड़ी जानकारी, आधार से लिंक किया गया पता और एक ऑल्टरनेटिव कॉन्टैक्ट नंबर डालें.
  • सारी जानकारी भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें.

शिकायत दर्ज होते ही यह सूचना पुलिस विभाग, साइबर क्राइम सेल और टेलिकॉम ऑपरेटरों तक पहुंच जाती है. यदि चोरी या गुम हुआ फोन किसी भी सिम के जरिए दोबारा नेटवर्क से जुड़ता है, तो सिस्टम अलर्ट हो जाता है और डिवाइस की लोकेशन ट्रेस कर उसे रिकवर करने में मदद करता है.

कितना असरदार है Sanchar Saathi पोर्टल 

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक इस पोर्टल के जरिए 33 लाख से अधिक मोबाइल फोन ब्लॉक किए जा चुके हैं, जबकि 20 लाख से ज्यादा डिवाइस को ट्रेस किया गया है. सबसे अहम बात यह है कि 4.5 लाख से ज्यादा मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को वापस सौंपे जा चुके हैं.

यह भी पढ़ें: PM Kisan 20th Installment: इस दिन आएगी किसान योजना की 20वीं किस्त, तुरंत करें ये काम वरना अटक जाएंगे पैसे

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola