Flipkart Buy Buy Sale ने मचाई तबाही, 35,000 रुपये से कम में दे रहा 65 inch Smart TV
Published by : Shivani Shah Updated At : 07 Dec 2025 10:51 AM
65 इंच स्मार्ट टीवी
Flipkart Buy Buy Sale: अगर आप सस्ते में 65 इंच स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो फिर फ्लिपकार्ट सेल में Thomson का 65 inch Smart TV सस्ते में मिल रहा है, जिससे आप इसे 35 हजार से कम में खरीद सकते हैं.
Flipkart Buy Buy Sale: घर के हॉल में बड़ी स्क्रीन वाला Smart TV हो तो घर का लुक एकदम प्रीमियम फील देता है. लेकिन बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी थोड़े महंगे आते हैं, जिससे इसे खरीदने से पहले कई लोगों को अपना बजट सेट करना पड़ता है. हालांकि, अगर आप ये साल खत्म होने से पहले अपने घर को प्रीमियम थियेटर में बदलना चाहते हैं, तो आपको बजट के बारे में नहीं सोचना पड़ेगा. क्योंकि, ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Flipkart पर इस वक्त Flipkart Buy Buy Sale चल रही है, जिसमें 55 इंच भी नहीं बल्कि 65 इंच के स्मार्ट टीवी पर बढ़िया डिस्काउंट मिल रहा है. ऐसे में आप 35 हजार से कम में मस्त क्वालिटी वाला स्मार्ट टीवी खरीद सकते हैं.
Thomson के 65 इंच स्मार्ट टीवी पर मिल रहा 58% तक का डिस्काउंट
Flipkart Buy Buy Sale में Thomson 65 inch QLED Ultra HD Google TV पर 58% तक की छूट मिल रही है, जिससे इस टीवी की कीमत 84,999 रुपये से घटकर सीधे 35,999 रुपये हो गई है. इतना ही नहीं, इस टीवी पर फ्लिपकार्ट बैंक डिस्काउंट भी दे रहा है. ऐसे में अगर आपके पास SBI क्रेडिट कार्ड है, तो आप 1,500 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट पा सकते हैं, जिससे आप इस टीवी को सिर्फ 34,499 रुपये में खरीद सकते हैं.

क्या इस टीवी को EMI पर खरीद सकते हैं?
हां, अगर आप चाहे तो इसे EMI पर भी खरीद सकते हैं. फ्लिपकार्ट इस पर 9 महीने की नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन दे रहा है. ऐसे में आप ICICI कार्ड पर 3,778 रुपये, HDFC कार्ड पर 3,838 रुपये और Flipkart Axis Bank कार्ड पर 4,000 रुपये के EMI ऑप्शन पर ले सकते हैं.
Thomson 65 इंच स्मार्ट टीवी में क्या है खासियत?
Thomson का 65 इंच स्मार्ट गूगल टीवी है. यह 2022 एडीशन है. इसमें आपको 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ Ultra HD रेजोल्यूशन वाला QLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 600nits पीक ब्राइटनेस, 1.1 बिलियन कलर्स, HDR 10+ और Dolby Vision को सपोर्ट करता है. साउंड के लिए Dolby Atmos सपोर्ट के साथ 40W का दो स्पीकर आउटपुट मिलेगा, जिससे आपको थियेटर जैसी साउंड क्वालिटी मिलेगी. कनेक्टिविटी के लिए, इसमें Ethernet, Wi-Fi, Bluetooth 5.0, 3 HDMI Ports और 2 USB Ports मिलेंगे.
क्या इस टीवी पर वारंटी मिलेगी?
हां, इस टीवी पर फ्लिपकार्ट 1 साल की वारंटी दे रहा है.
यह भी पढ़ें: Flipkart Sale में Smart TV खरीदने के लिए मची लूट, सस्ते में घर को थियेटर बनाने का मौका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










