Realme के बजट स्मार्टफोन की सेल शुरू, मिलेगी 7000mAh की बड़ी बैटरी

रियलमी पी4 लाइट 5जी / फोटो- रियलमी
अगर आप बजट में बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Realme P4 Lite 5G अच्छा ऑप्शन है. इस मॉडल में 7000mAh की बड़ी सिलिकॉन कार्बन बैटरी के साथ बढ़िया फीचर्स दिए गए हैं. जानिए इसकी कीमत.
Realme के लेटेस्ट स्मार्टफोन Realme P4 Lite 5G की सेल आज से शुरू हो गई है. यह बजट मॉडल कंपनी के P4 सीरीज का हिस्सा है और 5G सपोर्ट के साथ आता है. इस मॉडल की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी बैटरी है. साथ ही इसमें MediaTek प्रोसेसर दिया गया है, जो यूजर्स को गेमिंग और मल्टीटास्किंग में अच्छा एक्सपीरियंस देगा.
कीमत और ऑफर
Realme P4 Lite 5G तीन वेरिएंट्स में मिलेगा, जिसकी कीमत-
- 4GB + 64GB- 12,999 रुपये
- 4GB + 128GB- 13,999 रुपये
- 6GB + 128GB- 15,999 रुपये
ऑफर्स कि बात करें, तो कंपनी मॉडल पर 1000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है. साथ ही करीब 625 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है. इसके अलावा एक्सचेंज और EMI ऑप्शन भी दिए गए हैं.
इस फोन को इच्छुक ग्राहक Flipkart और Realme की ऑफिशियल वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकते हैं. यह Mosaic Blue और Mosaic Green कलर ऑप्शन में मिलेगा.
Realme P4 Lite 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: Realme P4 Lite 5G में 6.8 इंच का बड़ा HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है.
प्रोसेसर: परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के काम और गेमिंग के लिए अच्छा माना जाता है. फोन में 6GB तक RAM और 128GB तक स्टोरेज मिलता है, जिसे वर्चुअली 14GB तक बढ़ाया जा सकता है.
कैमरा: फोटोग्राफी कि बात करें, तो इसमें 13MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. यह फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, यानी धूल और पानी से कुछ हद तक सुरक्षित है. साथ ही इसमें मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस भी दिया गया है.
बैटरी: इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 15W चार्जिंग सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर 70 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक दे सकती है.
यह भी पढ़ें: Realme 16 5G: भारत का पहला सेल्फी मिरर फोन, लॉन्च जल्द
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




