Blinkit पर MacBook Air M4 हुआ सस्ता, ₹80,499 में मिल रहा Apple लैपटॉप, ऐसे करें डील क्लेम

Edited by Ankit Anand
Updated:
विज्ञापन

Apple MacBook Air M4

Apple का MacBook Air M4 अपने स्लिम डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के लिए पॉपुलर है. फिलहाल ये लैपटॉप Blinkit पर भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है. इस वेरिएंट में 13.6-इंच की Liquid Retina डिस्प्ले, 16GB RAM और 256GB SSD जैसी दमदार स्पेसिफिकेशन्स दी गई हैं.

विज्ञापन

Apple का MacBook Air M4 वेरिएंट पिछले साल लॉन्च हुआ था और इसे प्रोफेशनल काम से लेकर पर्सनल यूज तक के लिए बेस्ट लैपटॉप्स में गिना जाता है. पतला-सा स्लीक डिजाइन हो या फिर दमदार प्रोसेसर, इस लैपटॉप में आपको सब कुछ मिलता है. लेकिन अब जरा ये सुनिए, अगर हम कहें कि आप इसे भारी डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं और वो भी 20 मिनट से कम समय में? सही सुना आपने, भारत की पॉपुलर क्विक कॉमर्स ऐप BlinkIt इस MacBook Air M4 पर जबरदस्त प्राइस कट ऑफर कर रही है. आइए आपको इसके बारे में डिटेल में बताते हैं.

Blinkit पर सस्ता मिल रहा Apple MacBook Air M4 

अगर आप Apple MacBook Air M4 लेने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए बढ़िया डील आ गई है. फिलहाल ये लैपटॉप Blinkit पर ₹99,900 की जगह सीधे ₹90,499 में मिल रहा है. इतना ही नहीं, अगर आप Axis Bank या ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको पूरे ₹10,000 का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिल जाएगा. यानी फाइनल प्राइस सिर्फ ₹80,499 रह जाती है.

खास बात ये है कि इसमें आपको ओपन बॉक्स डिलीवरी मिलती है. यानी डिलीवरी के वक्त ही लैपटॉप चेक कर सकते हैं, तो टेंशन की कोई बात नहीं. ऊपर से Blinkit की फास्ट सर्विस 20 मिनट से भी कम समय में डिलीवरी. इस डिस्काउंट पर अभी जो कलर उपलब्ध है, वो है स्टाइलिश Midnight वेरिएंट.

Apple MacBook Air M4 फीचर

Apple MacBook Air M4 की बात करें तो ये लैपटॉप फीचर्स के मामले में काफी दमदार नजर आता है. इसमें 13.6-इंच का Liquid Retina डिस्प्ले मिलता है, जो 500 निट्स तक की ब्राइटनेस देता है. इसमें 16GB RAM दी गई है, जिसे आप चाहें तो 24GB या 32GB तक कॉन्फ़िगर भी कर सकते हैं. डिस्काउंट वाले वेरिएंट में 256GB SSD स्टोरेज मिलती है.

चार्जिंग के लिए इसमें MagSafe 3 का सपोर्ट दिया गया है, साथ ही दो Thunderbolt 4 पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक भी मौजूद है. वीडियो कॉलिंग के लिए लैपटॉप के फ्रंट में 12MP का Center Stage कैमरा दिया गया है, जो मीटिंग्स और कॉल्स के लिए काफी काम का है. कुल मिलाकर, ये MacBook Air परफॉर्मेंस और फीचर्स दोनों के मामले में बढ़िया पैकेज लगता है.

इसके अलावा इस डिवाइस में एडवांस्ड इमेज सिग्नल प्रोसेसर भी दिया गया है, जो फोटो और वीडियो क्वालिटी को और बेहतर बनाता है. साउंड की बात करें तो इसमें फोर-स्पीकर सिस्टम मिलता है, साथ ही थ्री मिड-एरे और बीमफॉर्मिंग सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे ऑडियो काफी क्लियर सुनाई देता है.

परफॉर्मेंस के लिए MacBook Air में नया M4 चिपसेट मिलता है, जिसमें 10-कोर CPU और 8-कोर GPU दिया गया है. वहीं बैटरी सेक्शन में लैपटॉप में 53.8Whr की बैटरी मिलती है, जो 70W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

यह भी पढ़ें: Apple लेकर आया AirTag 2, खोई हुई चीजें को ढूंढना में मदद करेगा ये डिवाइस, जानें फीचर और प्राइस

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola