Room Heaters: 5 हजार से भी कम में ब्रांडेड हीटर जो मिनटों में कमरे को कर देंगे गर्म, देखें बेस्ट ऑप्शन
Published by : Ankit Anand Updated At : 12 Dec 2025 11:56 AM
Room Heaters
Room Heaters: ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर ग्राहकों को कम दाम पर धांसू रूम हीटर खरीदने का बढ़िया मौका मिल रहा है. हमने आपके लिए यहां एक ही जगह पर ऐसे बढ़िया हीटर्स की लिस्ट तैयार की है जिसे आप जरूर ट्राई कर सकते हैं.
Room Heaters: सर्दियां धीरे-धीरे बढ़ रही हैं, बाहर भी ठंड बढ़ गई है और घर के अंदर भी ठिठुरन महसूस होने लगी है. अगर आप भी ठंडी हवा से बचने के लिए कोई ऐसा रूम हीटर खरीदना चाहते हैं जो बड़े हॉल या बेडरूम में भी बढ़िया गर्माहट दे सके, तो हम आपके लिए कम कीमत में कुछ बेहतरीन ऑप्शन लेकर आए हैं जिन्हें आप जरूर ट्राई कर सकते हैं.
इन रूम हीटर्स में मल्टी-हीट सेटिंग्स, फास्ट हीटिंग टेक्नोलॉजी और ओवरहीट प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स मिलते हैं. आप इन्हें Amazon पर अच्छी-खासी छूट में खरीद सकते हैं. आइए इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.
Orient Electric Comforter
Orient का रूम हीटर मार्केट में काफी मशहूर है. यह एक APTC फैन हीटर है, जिसमें टच डिस्प्ले मिलता है और यह बिल्कुल साइलेंट चलता है. बड़े कमरों के लिए यह एक दमदार ऑप्शन माना जाता है. इसके अलावा, इसमें 2900W की पावर आउटपुट और S-शेप्ड फिन्स दिए गए हैं, जो कमरे को तेजी से गर्म कर देते हैं. यह एक प्रीमियम हीटर है, जो जल्दी और लंबे समय तक हीटिंग देता है. इसकी कीमत करीब ₹9,699 है.

Havells Room Heater
Havells का यह बजट-फ्रेंडली रूम हीटर काफी बढ़िया है. इसकी सबसे खास बात है कि यह पूरी तरह साइलेंट चलता है. रात में भी बिना किसी आवाज के काम करता है. यह कमरे की हवा को सूखा नहीं बनाता, इसलिए सांस लेने में भी दिक्कत नहीं होती. इसकी असली कीमत ₹16,799 है, लेकिन फिलहाल आप इसे सिर्फ ₹10,299 में खरीद सकते हैं.

Warmex Room Heater
यह एक हाई-टेक PTC रूम हीटर है, जिसमें टच डिस्प्ले दिया गया है. इसमें दो हीट सेटिंग मिलती हैं पहला 750W और दूसरा 1500W. इसका डिजाइन मॉडर्न और कॉम्पैक्ट है. इसे आप कमरे के टेम्परेचर के हिसाब से इसकी हीट आसानी से एडजस्ट कर सकते हैं. PTC (Positive Temperature Coefficient) टेक्नोलॉजी की वजह से यह हवा को जल्दी गर्म करता है और बिजली की बचत भी करता है. इसमें टच डिस्प्ले भी है और यह ₹6,332 की जगह ₹4,239 में उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें: गलत हीटर चुन लिया, तो ठंड नहीं छोड़ेगी पीछा, जानिए आपके कमरे के लिए कौन सा है बेस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










