iPhone 13 है? तो iPhone 16 खरीदने का यह हो सकता है सबसे शानदार मौका

Updated:
विज्ञापन

आईफोन 16 / फोटो ऐपल की

Flipkart पर iPhone 16 के 128GB मॉडल पर बैंक ऑफर और iPhone 13 एक्सचेंज का फायदा मिल रहा है. जानिए कैसे प्रभावी कीमत ₹40,612 तक पहुंच सकती है और ऑफर की पूरी डिटेल.

विज्ञापन

अगर आप नया iPhone खरीदने का इंतजार कर रहे थे, तो यह आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है. Flipkart पर चल रहे लेटेस्ट ऑफर्स के तहत Apple iPhone 16 की कीमत में बड़ा फायदा मिल रहा है. बैंक ऑफर और पुराने iPhone के एक्सचेंज का लाभ लेने पर यह प्रीमियम स्मार्टफोन प्रभावी तौर पर सिर्फ ₹40,612 में खरीदा जा सकता है. हालांकि, यह कीमत सभी ग्राहकों के लिए नहीं है, क्योंकि इसमें एक्सचेंज और बैंक ऑफर दोनों शामिल हैं.

ऐसे घटकर ₹40,612 तक पहुंचती है iPhone 16 की कीमत

Flipkart पर iPhone 16 के 128GB वेरिएंट की लिस्टेड कीमत फिलहाल ₹67,900 है. अगर आपके पास Apple iPhone 13 है और उसकी स्थिति अच्छी है, तो एक्सचेंज में अधिकतम ₹23,150 तक की वैल्यू मिल सकती है. इससे फोन की प्रभावी कीमत ₹44,750 रह जाती है.

इसके अलावा, Flipkart Axis Bank Credit Card और Flipkart SBI Credit Card के जरिए भुगतान करने पर ₹4,138 तक का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. दोनों ऑफर्स का पूरा फायदा मिलने पर iPhone 16 की प्रभावी कीमत घटकर ₹40,612 तक पहुंच जाती है.

ऑफर का लाभ लेने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि ध्यान देने वाली बात यह है कि ₹40,612 कोई सीधी बिक्री कीमत नहीं है. यह कीमत तभी मिलेगी, जब आपका पुराना iPhone एक्सचेंज के लिए अधिकतम वैल्यू पर स्वीकार किया जाए और आप पात्र बैंक कार्ड का इस्तेमाल करें.

एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन की स्थिति, मॉडल और कार्यक्षमता पर निर्भर करेगी. वहीं बैंक ऑफर भी कार्ड की पात्रता और Flipkart की शर्तों के अनुसार लागू होगा. इसलिए ऑर्डर करने से पहले चेकआउट पेज पर अंतिम कीमत जरूर देख लें.

Apple iPhone 16 में क्या मिलता है?

iPhone 16 में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो शानदार कलर और बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है. फोन में Apple का नया A18 चिपसेट मिलता है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल से लेकर गेमिंग और AI आधारित फीचर्स तक बेहतरीन परफॉर्मेंस देने का दावा करता है.

फोटोग्राफी के लिए इसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. फोन वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है और कंपनी इसके साथ 1 साल की वारंटी देती है.

क्या यह डील आपके लिए सही है?

अगर आपके पास पहले से iPhone 13 है और आप नए मॉडल में अपग्रेड करना चाहते हैं, तो यह ऑफर काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. वहीं जिनके पास एक्सचेंज के लिए उपयुक्त डिवाइस या पात्र बैंक कार्ड नहीं है, उन्हें यह प्रभावी कीमत नहीं मिलेगी. ऐसे में खरीदारी से पहले सभी ऑफर्स और अंतिम भुगतान राशि की जांच करना जरूरी है.


ये भी पढ़ें: Flipkart Freedom Day Sale में Samsung Galaxy S25 होगा ₹15,000 सस्ता, ₹60 हजार से कम में मिलेगा फ्लैगशिप फोन


विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola