Apple iPhone 16 Ban: लेटेस्ट आईफोन की सेल पर इस देश में क्यों लगी रोक? जानिए वजह
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 03 Nov 2024 10:42 PM
Apple iPhone 16 Banned Reason
Apple iPhone 16 Ban: भारत समेत दुनिया के 50 से अधिक देशों में आईफोन 16 की बिक्री ने अच्छी रफ्तार पकड़ ली है, लेकिन इंडोनेशिया ने नये आईफोन 16 पर बैन लगा दिया है. आखिर वजह क्या है? जानिए
Apple iPhone 16 Ban: ऐपल ने अभी पिछले ही महीने आईफोन 16 सीरीज को ग्लोबली लॉन्च किया है और यह स्मार्टफोन सीरीज लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो रही है. इसके एआई फीचर्स इसकी लोकप्रियता की खास वजह है. भारत समेत दुनिया के 50 से अधिक देशों में इसकी बिक्री शुरू हो गई है, लेकिन इंडोनेशिया ने नये आईफोन 16 पर बैन लगा दिया है.
Apple iPhone 16 Ban: वजह क्या है?
Apple ने हाल ही में iPhone 16 Series को लॉन्च किया, लेकिन इंडोनेशिया ने इसकी बिक्री पर बैन लगा दिया है. सरकार ने आरोप लगाया है कि Apple ने देश में निवेश करने का वादा किया था, लेकिन उसने ऐसा किया नहीं. इंडोनेशिया में ऐपल ने 1.48 ट्रिलियन रुपये का निवेश किया है, जबकि कंपनी ने 1.71 ट्रिलियन रुपये का निवेश करने का आश्वासन दिया था. इंडोनेशिया की सरकार को बची हुई इंवेस्टमेंट का इंतजार है.
Apple iPhone 16 Ban: कंपनी और सरकार में बिगड़ी बात?
इंडोनेशिया की सरकार को ऐपल की ओर से बची हुई इंवेस्टमेंट का इंतजार है. इस कारण सरकार ने टीकेडीएन सर्टिफिकेशन जारी नहीं किया, जिससे आईफोन 16 की बिक्री प्रभावित हुई है. ऐपल के सीईओ टिम कुक की इस मामले में देश के राष्ट्रपति के साथ मुलाकात सकारात्मक रही थी, जिसमें मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने की चर्चा हुई थी. सरकार का यह फैसला ऐपल के लिए चौंकाने वाला हो सकता है, खासकर तब जब आईफोन 16 सीरीज को बाजार में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
Apple vs Samsung: स्मार्टफोन बाजार का महारथी कौन? देखें क्या कहते हैं आंकड़े
iPhone 16 Sale: आईफोन 16 सीरीज की बिक्री हो गई शुरू, ऐपल स्टोर के बाहर लगी ग्राहकों की कतार
iPhone 16 Sale: 8 मिनट में घर आयेगा आईफोन 16, इन प्लैटफॉर्म्स पर मिल रही सुविधा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










