Amazon से मंगाया 20 हजार रुपये का हेडफोन, पार्सल खोला तो निकला टूथपेस्ट

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 14 Dec 2023 1:55 PM

विज्ञापन

ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जब किसी शख्स ने कोई खास प्रोडक्ट मंगाया और जब पार्सल उसे डिलीवर किया गया तो वह कुछ और ही निकला. ऐसा ही मामला एक बार फिर सामने आया है, जिसमें एक शख्स ने महंगा हेडफोन ऑर्डर किया था. जब उसका पार्सल आया, तो बॉक्स में जो चीज निकली उसका उसे अंदाजा भी नहीं था.

विज्ञापन

Amazon Delivered Wrong Product : जब आपके मन में ऑनलाइन शॉपिंग का ख्याल आता है, सबसे ज्यादा डर गलत प्रॉडक्ट की डिलीवरी का लगता है. पिछले कुछ दिनों में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जब किसी शख्स ने कोई खास प्रोडक्ट मंगाया और जब पार्सल उसे डिलीवर किया गया तो वह कुछ और ही निकला. ऐसा ही मामला एक बार फिर सामने आया है, जिसमें एक शख्स ने महंगा हेडफोन ऑर्डर किया था. Amazon से जब उसका पार्सल आया, तो बॉक्स में जो चीज निकली उसका उसे अंदाजा भी नहीं था.

ऑनलाइन शॉपिंग की अब आदत हो चली

हम में से बहुत से लोगों को ऑनलाइन शॉपिंग की अब आदत हो चली है. इसकी वजह भी है. घर बैठे आपको तमाम प्रॉडक्ट्स की डिलीवरी मिल जाती है. लेकिन अगर किसी को गलत प्रोडक्ट की डिलीवरी मिल जाए, तब क्या हो? ऑनलाइन शॉपिंग में कई बार ऐसा होता रहता है. हाल में ही एक और मामला सामने आया है, जिस एक शख्स को हेडफोन की जगह टूथपेस्ट की डिलीवरी मिली है.

Also Read: ऑर्डर की थी लखटकिया Sony TV, ग्राहक को मिला लप्पू सा TV; अब Flipkart ने दिया यह जवाब

बॉक्स को खोला, तो कुछ और ही निकला

यश ओझा नाम के एक अमेजन कंज्यूमर ने इस घटना के बारे में बताया कि जब उनके पास पार्सल आया, तो सबकुछ सामान्य लग रहा था. यहां तक कि बॉक्स की सील भी पूरी तरह से बंद थी, लेकिन जब उन्होंने बॉक्स को खोला, तो इसमें हेडफोन की जगह कुछ और ही निकला. बॉक्स में एक टूथपेस्ट निकला.

यूजर ने सोशल मीडिया में शेयर किया पूरा मामला

कंज्यूमर ने इस घटना को सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है. यश ओझा ने अमेजन से आये प्रोडक्ट का अनबॉक्सिंग वीडियो एक्स पर शेयर किया है. इस वीडियाे में साफ नजर आ रहा है कि यूजर जब अपना बॉक्स ओपन कर रहा है, तो उसके अंदर वह चीज नहीं मिली जिसकी उसे उम्मीद थी. यूजर ने एक्स पर बताया कि उन्होंने अमेजन से 19,990 रुपये की कीमत वाला सोनी XB910N वायरलेस नॉइज कैंसेलेशन हेडफोन खरीदा था. उन्होंने जब बॉक्स को अनबॉक्स किया, तो उसमें हेडफोन नहीं बल्कि टूथपेस्ट निकला.

Also Read: Blinkit ऑर्डर मिलने के मात्र 10 मिनट में पहुंचाएगा नया iPhone 15

Amazon ने क्या कहा?

अमेजन यूजर की मानें, तो अमेजन इंडिया ने इस मामले को अभी तक हल नहीं किया है. अमेजन इंडिया ने यूजर के पोस्ट पर रिप्लाई नहीं किया था और न ही अब तक इस मामले को हल किया है. वहीं, दोबारा पोस्ट करने पर अमेजन ने रिप्लाई किया है. पोस्ट के अनुसार, अमेजन ने रिप्लाई में कहा कि उसने सही प्रोडक्ट डिलीवर किया है. वहीं, एक अन्य पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए अमेजन हेल्प ने लिखा है कि इस मामले को हल करने तक उन्हें इंतजार करना होगा. अगर यह दिक्कत सेलर या अमेजन डिलीवरी की ओर से हुई है, तो कंपनी इसे फिक्स कर देगी.

ऐसे मामले पहले भी आ चुके हैं सामने

ई-कॉमर्स साइट्स से हेडफोन की जगह टूथपेस्ट की डिलीवरी, या इस तरह की गलत प्रोडक्ट की डिलीवरी का यह कोई पहला मौका नहीं है. इससे पहले एक शख्स ने अमेजन से महंगा मैकबुक खरीदा था, लेकिन बॉक्स से उसे हेडफोन मिला. कुछ समय पहले फ्लिपकार्ट पर भी ऐसा ही हुआ था, जब एक शख्स ने 1 लाख रुपये का सोनी टीवी खरीदा था, लेकिन डिलीवरी में उसे दूसरे ब्रांड का टीवी मिल गया था.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola