Amazon Black Friday Sale: फोन, लैपटॉप, टीवी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन पर 75% तक की छूट

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 29 Nov 2024 1:30 PM

विज्ञापन

Amazon Black Friday Sale 2024

Amazon Black Friday Sale: सेल में गैजेट्स, मोबाइल फोन, लैपटॉप, टीवी और होम एसेन्शियल्स पर भारी डिस्काउंट ऑफर है.

विज्ञापन

Amazon Black Friday Sale: अमेजन इंडिया पहली बार ब्लैक फ्राइडे सेल आयोजित कर रहा है. यह 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलेगी. इस सेल में गैजेट्स, मोबाइल फोन, लैपटॉप, टीवी और होम एसेन्शियल्स पर भारी डिस्काउंट ऑफर है. इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज पर 40-75% तक का डिस्काउंट और होम एसेन्शियल्स पर 65% तक की छूट मिलेगी. इसके अलावा, प्राइम मेंबर्स को विशेष ऑफर्स और कैशबैक का भी लाभ मिलेगा.

Amazon Black Friday Sale: इन गैजेट्स और होम अप्लायंसेज पर जबरदस्त डील्स

Samsung Galaxy S23 Ultra: इस फोन में उत्कृष्ट AI फीचर्स हैं, जो बेहतरीन तस्वीरें और वीडियो बनाने में मदद करते हैं. इसके अलावा, लाइव ट्रांसलेट फीचर के जरिये आप अलग-अलग भाषाओं में बातचीत कर सकते हैं.

Samsung Galaxy Buds Pro: ये इयरबड्स बेहतरीन साउंड क्वालिटी और शोर को कम करने का फीचर प्रदान करते हैं. यह देखने में आकर्षक और पहनने में आरामदायक हैं.

Amazfit Active Smartwatch: यह स्मार्टवॉच फिटनेस ट्रैकिंग के लिए बेहतरीन है, जिसमें स्टेप्स काउंटिंग, हार्ट रेट मॉनीटर और स्लीप ट्रैकिंग जैसे फीचर्स हैं. इसमें AMOLED स्क्रीन और Alexa सपोर्ट भी है.

Apple MacBook Air (M1 Chip): यह लैपटॉप तेज, बैटरी-फ्रेंडली और प्रोफेशनल्स और स्टूडेंट्स के लिए आदर्श है, जो आसानी से काम, वीडियो देखना और गेम खेलना संभव बनाता है.

LG Fully Automatic Washing Machine: यह वाशिंग मशीन कम बिजली खाती है, कपड़े अच्छे से धोती है और टिकाऊ है, जिसमें विभिन्न धोने के मोड्स (सामान्य, तेज, नर्म) हैं.

Panasonic 1.5 Ton Smart Split AC: यह स्मार्ट एसी कई कूलिंग मोड्स के साथ आता है (कूल, ड्राई, फैन, ऑटो) और कम बिजली खाता है, जिससे बिजली बिल कम होते हैं.

Samsung Convertible Smart Refrigerator: यह रेफ्रिजरेटर 5 मोड्स (फ्रिज, फ्रीजर, पार्टी मोड, वेकेशन मोड) के साथ आता है और किचन को खूबसूरत बनाने के साथ-साथ बहुत सुविधाजनक भी है.

Amazon Black Friday Sale: बैंक ऑफर्स भी मिलेंगे

HDFC, BOB, IndusInd और HSBC के डेबिट और क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 10% का डिस्काउंट मिलेगा. इसके साथ ही, आप EMI का ऑप्शंस भी चुन सकते हैं. Amazon Prime सदस्य होने पर, Amazon के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 5% कैशबैक मिलेगा, जबकि नॉन-प्राइम मेंबर्स को 3% कैशबैक मिलेगा.

70900 रुपये में iPhone 16, Black Friday Sale की ये डील नहीं कर पाएंगे मिस

Samsung Galaxy A14 से लेकर iPhone 15 Pro Max तक, Black Friday Sale लाया शाानदार डील्स, न करें मिस

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola