Airtel Ka Sasta Recharge: 469 रुपये में 3 महीने की वैलिडिटी, फायदे टकाटक
Airtel Ka Sasta Recharge / ai image
Airtel Ka Sasta Recharge: अगर आप महंगे रिचार्ज से बचना चाहते हैं और सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए सस्ता प्लान ढूंढ रहे हैं, तो Airtel का नया ₹469 वाला प्लान आपके लिए बेस्ट हो सकता है.
Airtel Ka Sasta Recharge Plan: भारत में करोड़ों लोग Airtel का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन हाल ही में बढ़ते रिचार्ज दामों से यूजर्स थोड़े नाराज हैं. खासकर, वे लोग जो ज्यादातर कॉलिंग और SMS के लिए मोबाइल इस्तेमाल करते हैं और जिन्हें ज्यादा डेटा की जरूरत नहीं पड़ती. Airtel ने अब एक ऐसा प्लान पेश किया है जो लंबी वैधता के साथ आता है और उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो मुख्य रूप से कॉलिंग पर निर्भर हैं.
Airtel का ₹469 वाला रिचार्ज प्लान: 3 महीने तक फ्री कॉलिंग
अगर आप महंगे रिचार्ज से बचना चाहते हैं और सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए सस्ता प्लान ढूंढ रहे हैं, तो Airtel का नया ₹469 वाला प्लान आपके लिए बेस्ट हो सकता है.
इस प्लान में मिलने वाले फायदे:
अनलिमिटेड कॉलिंग – किसी भी नेटवर्क पर लोकल और STD कॉल बिल्कुल फ्री
84 दिन की वैधता – करीब तीन महीने तक बिना किसी रुकावट के सेवा का लाभ उठाएं
900 SMS – पूरे 84 दिनों की वैधता के दौरान कुल 900 SMS उपलब्ध
फ्री हैलो ट्यून – अपने नंबर पर पसंदीदा गाने सेट करने की सुविधा.
यह प्लान किन यूजर्स के लिए फायदेमंद है?
जो लोग अपने फोन का इस्तेमाल मुख्य रूप से कॉलिंग और मैसेजिंग के लिए करते हैं, उनके लिए यह प्लान एक बढ़िया विकल्प है. खासतौर पर ऐसे यूजर्स, जिनकी मोबाइल डेटा की जरूरत बहुत कम होती है या जो लंबे समय तक चलने वाले बजट-फ्रेंडली प्लान की तलाश में हैं. सीनियर सिटिजन्स, सेकेंडरी सिम रखने वाले यूजर्स और वे लोग जो सिर्फ बेसिक कम्युनिकेशन के लिए सस्ती और प्रभावी योजना चाहते हैं, उनके लिए यह प्लान बेहतरीन साबित हो सकता है.
Airtel New Offer: जियो के बाद एयरटेल ने लॉन्च किया धाकड़ प्लान, 398 रुपये में मिलेंगे ये बेनिफिट्स
Free JioHotStar: बिना पैसे खर्च किये जियो-हॉटस्टार देखें! जानें एयरटेल और जियो के फ्री ऑफर्स
60 दिनों तक चलने वाले Airtel के इस प्लान के फायदे जानकर जियो यूजर्स ललचा जाएंगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







