Air India AI Maharaja : आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के अवतार में आये 'महाराजा', ऐसा करनेवाली बनी पहली कैरियर कंपनी
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 12 Nov 2023 11:56 AM
Air India Maharaja AI Avatar- देश की सबसे पुरानी एविएशन कंपनी के अनुसार, नये अवतार में महाराजा ने अब तक 500000 से ज्यादा ग्राहकों के सवालों को हैंडल किया है. एयर इंडिया के महाराजा अभी अपने एआई अवतार में हर रोज चार भाषाओं - हिंदी, अंग्रेजी, फ्रेंच और जर्मन में 6000 से ज्यादा सवाल हैंडल कर रहे हैं.
Air India AI Maharaja : भारत की सबसे बड़ी एविएशन कंपनी एयर इंडिया और ‘महाराजा’ का साथ वर्षों पुराना है. एयर इंडिया की पहचान के साथ ‘महाराजा’ दशकों से जुड़े हुए हैं. टाटा समूह के स्वामित्व वाली विमानन कंपनी ने ‘महाराजा’ के साथ अपने इस जुड़ाव को अब एक नया आयाम दिया है. एयर इंडिया के महाराजा को अब नये तेवर और कलेवर में उतारा गया है. एयर इंडिया ने माइक्रोसॉफ्ट एज्योर ओपनएआई सेवा द्वारा संचालित जेनरेटिव एआई वर्चुअल एजेंट ‘महाराजा’ को तैनात करके एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. मार्च 2023 में लॉन्च किये गए, एआई महाराजा ने 5 लाख से अधिक ग्राहक प्रश्नों को कुशलतापूर्वक संबोधित किया है और वर्तमान में हिंदी, अंग्रेजी, फ्रेंच और जर्मन में 6 लाख से अधिक दैनिक पूछताछ का प्रबंधन करता है.
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पावर्ड महाराजा
एयर इंडिया ने बताया है कि उसने इस प्रोजेक्ट की टेस्टिंग मार्च 2023 में शुरू की थी. देश की सबसे पुरानी एविएशन कंपनी के दावे के अनुसार, नये अवतार में महाराजा ने अब तक 5 लाख से ज्यादा ग्राहकों के सवालों को हैंडल किया है. एयर इंडिया के महाराजा अभी अपने एआई अवतार में हर रोज चार भाषाओं – हिंदी, अंग्रेजी, फ्रेंच और जर्मन में 6 हजार से ज्यादा सवालों को हैंडल कर रहे हैं.
Also Read: VIDEO: रश्मिका मंदाना का वायरल वीडियो AI DeepFake से बना है, जानें क्या बला है यह
एयर इंडिया की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, विमानन कंपनी को 15 प्रतिशत मामलों में अतिरिक्त मदद की दरकार होती है. ऐसे मामलों में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पावर्ड महाराजा अतिरिक्त मदद की जरूरत की खुद से पहचान करते हैं और ग्राहकों की क्वेरी को एयर इंडिया के कॉन्टैक्ट सेंटर एजेंट के पास भेज देते हैं. इससे विमानन कंपनी और उसके ग्राहकों, दोनों को सहूलियत होती है और उनका बहुमूल्य समय भी बच रहा है.
महाराजा का नया अवतार क्या काम करता है?
टाटा समूह की विमानन कंपनी ने जेनरेटिव एआई वर्चुअल एजेंट लॉन्च किया है, जिसे महाराजा एआई नाम दिया गया है. इसके साथ ही एयर इंडिया दुनिया की पहली ऐसी विमानन कंपनी भी बन गई है, जिसने अपना जेनरेटिव एआई वर्चुअल एजेंट लॉन्च किया है. कंपनी ने बताया है कि महाराजा एआई माइक्रोसॉफ्ट की एज्योर ओपन एआई सर्विस से पावर्ड है.
Also Read: AI कैमरा काट रहा PUC चालान, बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के चला रहे हैं गाड़ी, तो हो जाएं सावधान
महाराज एआई को इस तरह से प्रशिक्षित किया गया है कि वह फ्लाइट स्टेटस, बैगेज अलावेंस, पैकिंग रिस्ट्रिक्शंस, चेक-इन-प्रोसीजर, फ्रीक्वेंट फ्लायर अवार्ड, एयरपोर्ट लाउंज ऐक्सेस, फ्लाइट चेंज और रिफंड समेत 1,300 प्रकार की क्वेरीज को हैंडल कर सके. महाराजा को अभी हर रोज जो 6 हजार से ज्यादा सवाल मिल रहे हैं, उनमें से 80 प्रतिशत मामलों में ग्राहकों को सेकेंड भर में जवाब मिल जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










