AI से म्यूजिक बनाना हुआ आसान! इन टूल्स से तैयार करें गाने, लेकिन पहले समझ लें कॉपीराइट का पूरा नियम

एआई म्यूजिक टूल्स गाइड // AI इमेज
AI की मदद से अब मिनटों में गाना और बैकग्राउंड म्यूजिक तैयार किया जा सकता है. जानिए Soundverse AI और Suno AI कैसे काम करते हैं, साथ ही कमर्शियल उपयोग से पहले किन कॉपीराइट और लाइसेंस नियमों को समझना जरूरी है.
सोशल मीडिया, यूट्यूब, पॉडकास्ट और डिजिटल कंटेंट की दुनिया में अब म्यूजिक तैयार करने के लिए स्टूडियो या बड़े सेटअप की जरूरत नहीं रह गई है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से कुछ ही मिनटों में बैकग्राउंड म्यूजिक, जिंगल और पूरा गाना तैयार किया जा सकता है. यही वजह है कि Soundverse AI और Suno AI जैसे प्लैटफॉर्म तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. हालांकि, AI से म्यूजिक बनाना जितना आसान है, उससे जुड़े कॉपीराइट और लाइसेंस नियमों को समझना भी उतना ही जरूरी है. अगर आप बिना जानकारी के एआई म्यूजिक का इस्तेमाल करते हैं, तो आगे चलकर दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है.
AI म्यूजिक टूल्स क्यों हो रहे हैं इतने लोकप्रिय?
कंटेंट क्रिएटर्स के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपनी जरूरत के हिसाब से सही म्यूजिक ढूंढने की होती है. कई बार कॉपीराइट-फ्री म्यूजिक भी मनचाहा नहीं मिलता और अलग-अलग प्लैटफॉर्म पर लाइसेंस की शर्तें भी अलग होती हैं. AI म्यूजिक टूल्स इस परेशानी को काफी हद तक आसान बना देते हैं. आप सिर्फ टेक्स्ट लिखकर अपनी पसंद का म्यूजिक तैयार कर सकते हैं. मूड, जॉनर, इंस्ट्रूमेंट और ट्रैक की लंबाई जैसी कई चीजें भी अपनी जरूरत के मुताबिक चुन सकते हैं.
Soundverse AI से कैसे तैयार करें अपना म्यूजिक?
Soundverse AI एक AI आधारित म्यूजिक क्रिएशन प्लैटफॉर्म है, जो टेक्स्ट प्रॉम्प्ट की मदद से इंस्ट्रूमेंटल ट्रैक और बैकग्राउंड म्यूजिक तैयार करता है. यह प्लैटफॉर्म हाल के समय में काफी चर्चा में रहा है और AI म्यूजिक बनाने वाले लोकप्रिय विकल्पों में शामिल हो चुका है.
इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले वेबसाइट पर अकाउंट बनाकर लॉगिन करें. इसके बाद 'Text to Music' या 'AI Music Generator' विकल्प चुनें. अब अपने म्यूजिक का विवरण लिखें, जैसे रोमांटिक, लो-फाई, मोटिवेशनल या EDM. चाहें तो म्यूजिक का मूड, इंस्ट्रूमेंट और अवधि भी तय कर सकते हैं. Generate बटन दबाने के कुछ समय बाद AI ट्रैक तैयार कर देता है. डाउनलोड करने से पहले उसे एडिट भी किया जा सकता है.
Suno AI में सिर्फ टेक्स्ट लिखते ही तैयार हो जाता है पूरा गाना
अगर आप सिर्फ बैकग्राउंड म्यूजिक नहीं बल्कि पूरा गाना बनाना चाहते हैं, तो Suno AI एक लोकप्रिय विकल्प है. यह प्लैटफॉर्म लिरिक्स, वोकल और इंस्ट्रूमेंटल ट्रैक को एक साथ तैयार कर सकता है.
इसके लिए वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर अकाउंट बनाकर 'Create Song' विकल्प चुनें. अब अपना टेक्स्ट प्रॉम्प्ट लिखें या चाहें तो अपने लिरिक्स भी जोड़ सकते हैं. Generate पर क्लिक करने के बाद AI कुछ ही मिनटों में पूरा गाना तैयार कर देता है, जिसे सुनने के बाद डाउनलोड किया जा सकता है.
क्या AI से बना हर गाना कॉपीराइट-फ्री होता है?
यह सबसे बड़ा सवाल है और इसका जवाब हमेशा 'हां' नहीं होता. AI से तैयार हर म्यूजिक ट्रैक अपने आप कॉपीराइट-फ्री नहीं माना जा सकता. अलग-अलग AI प्लैटफॉर्म की अपनी लाइसेंस पॉलिसी और उपयोग की शर्तें होती हैं.
कुछ प्लैटफॉर्म पेड प्लान लेने पर कमर्शियल इस्तेमाल की अनुमति देते हैं, जबकि कुछ मामलों में अतिरिक्त लाइसेंस की जरूरत पड़ सकती है. इसलिए किसी भी AI म्यूजिक को यूट्यूब वीडियो, विज्ञापन, पॉडकास्ट या किसी व्यावसायिक प्रोजेक्ट में इस्तेमाल करने से पहले संबंधित प्लैटफॉर्म की लाइसेंस पॉलिसी और कॉपीराइट नियमों को जरूर पढ़ना चाहिए.
AI म्यूजिक इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप नियमित रूप से डिजिटल कंटेंट बनाते हैं, तो AI म्यूजिक आपके समय और खर्च दोनों की बचत कर सकता है. लेकिन केवल यह मान लेना कि AI ने बनाया है इसलिए कॉपीराइट की कोई समस्या नहीं होगी, सही सोच नहीं है. बेहतर यही होगा कि डाउनलोड करने से पहले प्लैटफॉर्म की उपयोग शर्तों को ध्यान से पढ़ें और उसी के अनुसार म्यूजिक का इस्तेमाल करें. इससे भविष्य में कॉपीराइट क्लेम या लाइसेंस संबंधी किसी भी परेशानी से बचा जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










