5G Phone Guide: 5G स्मार्टफोन खरीदने से पहले जरूर चेक करें ये 5 चीजें, वरना नुकसान पक्का

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 11 Dec 2024 3:15 PM

विज्ञापन

5G Phone Guide

5G Phone Guide: एक स्मार्टफोन खरीदने के समय उसका लुक, डिजाइन और कैमरा के साथ-साथ कई चीजों को देखना जरूरी होता है.

विज्ञापन

5G Phone Guide: आप अगर एक नया 5G स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. एक स्मार्टफोन खरीदने के समय उसका लुक, डिजाइन और कैमरा के साथ-साथ कई चीजों को देखना जरूरी होता है.

5G नेटवर्क और बैंड्स

5G फोन लेना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने एरिया में 5G नेटवर्क चेक करना चाहिए. 5G कनेक्टिविटी को OpenSignal और nPerf वेबसाइट से चेक किया जा सकता है. कोई 5G फोन इसलिए नहीं ले लें कि दुकानदार ने उसे अच्छा बता दिया है. फोन में 5G बैंड्स को चेक कर लेना चाहिए. इस समय तीन तरह के 5G बैंड उपलब्ध हैं, जिनमें 5G n1, n3, n7 शामिल हैं.

प्रॉसेसर, रैम और स्टोरेज

5G स्मार्टफोन लेने से पहले उसमें मिलने वाले प्रॉसेसर को जरूर चेक कर लें. 5G नेटवर्क के लिए एक पावरफुल प्रॉसेसर होना जरूरी होता है. एक अच्छे 5G स्मार्टफोन में कम से कम 8GB की रैम और 256GB की स्टोरेज होना जरूरी है.

बैटरी और अपडेट्स पर नजर

5G नेटवर्क में बैटरी कंजप्शन अधिक होता है. ऐसे में कोशिश करना चाहिए स्मार्टफोन 5000mAh या इससे अधिक कैपेसिटी का हो. स्मार्टफोन खरीदने समय इस बात का जरूर ध्यान देना चाहिए कि उसके ऑपरेटिंग सिस्टम को कब तक अपडेट्स मिलते रहेंगे.

Tech Tips: इन बातों का ध्यान रखेंगे, तो कभी इधर-उधर नहीं जाएगी आपकी WhatsApp Chat

WhatsApp Status Secret Trick: चुपके से देखें किसी का भी स्टेटस, कर लें यह आसान सेटिंग

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola