मेड इन इंडिया टॉप-एंड आइफोन की बिक्री अगस्त से
Updated at : 17 Jul 2019 6:36 AM (IST)
विज्ञापन

तमाम कंपनियों के स्मार्टफोन के साथ ही अब भारत में बने एप्पल के स्मार्टफोन भी बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे. कंपनी अगले महीने से मेड इन इंडिया टॉप-एंड आइफोन की बिक्री शुरू करेगी. एप्पल ने हाल ही में भारत में विनिर्माण शुरू किया है. केवल आइफोन एसइ, आइफोन 6एस और आइफोन 7 जैसे सस्ते आइफोन […]
विज्ञापन
तमाम कंपनियों के स्मार्टफोन के साथ ही अब भारत में बने एप्पल के स्मार्टफोन भी बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे. कंपनी अगले महीने से मेड इन इंडिया टॉप-एंड आइफोन की बिक्री शुरू करेगी. एप्पल ने हाल ही में भारत में विनिर्माण शुरू किया है.
केवल आइफोन एसइ, आइफोन 6एस और आइफोन 7 जैसे सस्ते आइफोन शामिल थे. नवीनतम आईफोन अभी भी आयात किये जा रहे थे, और इसी वजह से वे अन्य बाजारों की तुलना में अधिक महंगे थे.
एप्पल के टॉप-एंड आइफोन, जिसे फॉक्सकॉन की स्थानीय इकाइ द्वारा असेंबल किया गया है, अगले महीने से बिक्री के लिए स्टोर में होंगे. इसके लिए अभी अंतिम अनुमोदन की प्रतीक्षा है, जिसके बाद भारत में निर्मित आइफोन एक्सआर और आइफोन एक्सएस डिवाइसेज बेहतर कीमतों पर उपलब्ध होंगे. अगर चीजें निर्धारित वक्त पर हो जाती हैं, तो इसी अगस्त से फोन की कीमत में गिरावट आ सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




