शनि ग्रह के सबसे बड़े चंद्रमा ‘टाइटन” पर जाएगा ड्रोन, नासा तैयारी में जुटा

Updated:
विज्ञापन

वॉशिंगटन : शनि ग्रह के सबसे बड़े चंद्रमा ‘टाइटन’ पर ड्रोन भेजन की योजना नासा बना रहा है. इस संबंध में नासा ने गुरुवार को कहा कि वह शनि ग्रह के सबसे बड़े चंद्रमा ‘टाइटन’ पर ड्रैगनफ्लाई नाम का एक ड्रोन भेज रहा है. यह परमाणु संचालित मिशन नासा के प्रतिस्पर्धी ‘न्यू फ्रंटियर्स’ कार्यक्रम का […]

विज्ञापन

वॉशिंगटन : शनि ग्रह के सबसे बड़े चंद्रमा ‘टाइटन’ पर ड्रोन भेजन की योजना नासा बना रहा है. इस संबंध में नासा ने गुरुवार को कहा कि वह शनि ग्रह के सबसे बड़े चंद्रमा ‘टाइटन’ पर ड्रैगनफ्लाई नाम का एक ड्रोन भेज रहा है. यह परमाणु संचालित मिशन नासा के प्रतिस्पर्धी ‘न्यू फ्रंटियर्स’ कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसने ‘न्यू होराइजंस’ अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण किया था, जो सबसे पहले बौने ग्रह यम पर जाने वाला यान था.

विज्ञापन

नासा के ग्रह विज्ञान विभाग की निदेशक लॉरी ग्लेज ने कहा कि इस अभियान को लेकर जो बात मुझे सबसे अधिक उत्साहित करती है वह है कि ‘टाइटन’ पर जीवन के लिए जरूरी सभी तत्व मौजूद हैं. ड्रोन को 2026 में प्रक्षेपित करने और 2034 में ‘टाइटन’ पर पहुंचने की उम्मीद है. इसके पहले ‘टाइटन’ के कुछ टीलों पर और बाद में एक गड्ढे पर उतरने की योजना है. इस मिशन की लागत 85 करोड़ डॉलर के आसपास तय की गयी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola