सरकार को 5G परीक्षण में चीन की कंपनियों की भागीदारी से फिलहाल कोई दिक्कत नहीं

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नयी दिल्ली : सरकार 5जी नेटवर्क की व्यावसायिक शुरुआत करते समय हुआवेई जैसी चीन की दूरसंचार उपकरण बनाने वाली कंपनियों से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे से संबंधित आशंकाओं पर गौर करेगी. हालांकि, जहां तक 5जी सेवाओं के परीक्षण में इन कंपनियों के भाग लेने की बात है, सरकार को फिलहाल इससे कोई दिक्कत नहीं है. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सरकार 5जी नेटवर्क की व्यावसायिक शुरुआत करते समय हुआवेई जैसी चीन की दूरसंचार उपकरण बनाने वाली कंपनियों से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे से संबंधित आशंकाओं पर गौर करेगी. हालांकि, जहां तक 5जी सेवाओं के परीक्षण में इन कंपनियों के भाग लेने की बात है, सरकार को फिलहाल इससे कोई दिक्कत नहीं है.

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें : चीन को उम्मीद : 5G के प्रायोगिक टेस्ट के लिए चीनी कंपनियों को समान मौके उपलब्ध करायेगा भारत

दूरसंचार विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि सरकार सुरक्षा संबंधी आशंकाओं को लेकर वैश्विक परिस्थिति पर नजर रख रही है. 5जी सेवाओं के परीक्षण में चीन की दूरसंचार उपकरण कंपनियों की भागीदारी से फिलहाल कोई दिक्कत नहीं है. इन आशंकाओं पर 5जी सेवाओं की व्यावसायिक शुरुआत के समय मंत्रालयों के एक समूह द्वारा गौर किया जायेगा.

हुआवेई ने वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के साथ मिलकर देश में 5जी परीक्षण का प्रस्ताव दिया है. दोनों कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी इस संबंध में दूरसंचार सचिव अरुणा सुंदरराजन से मुलाकात कर चुके हैं. दूरसंचार निर्यात संवर्धन परिषद ने हाल ही में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से अनुरोध किया था कि हुआवेई, जेडटीई और फाइबरहोम जैसी चीन की दूरसंचार उपकरण बनाने वाली कंपनियों से सरकारी सेवाओं के लिए उपकरण खरीदने पर रोक लगा दी जाये. परिषद ने इन कंपनियों से राष्ट्रीय सुरक्षा को गंभीर खतरा होने की आशंका व्यक्त की थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola