किसान के एयरटेल पेमेंट्स बैंक खाते में आये 1000 खरब करोड़ रुपये, मोबाइल पर मैसेज देख फटी आंखें, कैसे हुआ यह कमाल?

Updated:
विज्ञापन
Airtel Payments Bank Account Amount Error Viral News

Airtel Payments Bank Account Amount Error Viral News / x

Airtel Payments Bank Account Amount Error Viral News: यूपी के किसान के खाते में दिखी अरबों-खरबों की रकम. डरकर पुलिस को दी सूचना, एयरटेल पेमेंट बैंक ने खाता किया फ्रीज. जानें पूरा मामला.

विज्ञापन

Airtel Payments Bank Account Amount Error: उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक किसान के एयरटेल पेमेंट्स बैंक खाते में इतनी बड़ी रकम आयी कि वह उसकी गिनती से बाहर हो गई. सोचिए आपके मोबाइल पर अचानक एक SMS आता है जिसमें लिखा है- आपके अकाउंट में 1000 खरब करोड़ रुपये जमा हो गए हैं. क्या आप यकीन करेंगे? एक साधारण किसान ने अपने अकाउंट को लेकर जैसे ही यह मैसेज देखा, उसके होश ही उड़ गए और इलाके में मच गया हड़कंप.

क्या था पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले की सादाबाद तहसील के अंतर्गत मिढ़ावली गांव के रहने वाले अजीत नाम के किसान के खाते में लगभग 10 नील 1 खरब 35 अरब 60 करोड़ 13 लाख 95 हजार से अधिक एक बड़ी रकम आ गई. इतनी बड़ी रकम आने से वह हैरान रह गया. किसान अजीत के अनुसार, जब उसने अपने एयरट���ल पेमेंट बैंक खाते की जांच कराई, तो वह अपनी सुध-बुध खो बैठा. उसके खाते में इतनी भारी रकम दिखाई दी कि वह गिनती से ही बाहर हो गई.

बैंक ने फ्रीज किया खाता, चल रही जांच

अजीत के बैंक खाते में अचानक आयी इतनी बड़ी रकम की खबर पहले बैंक, फिर पुलिस और उसके बाद साइबर सेल को मिली. मामला सामने आने पर एयरटेल पेमेंट बैंक ने भी सावधानी बरतते हुए अजीत का खाता फ्रीज कर दिया है. फिलहाल, बैंक की ओर से प्राथमिक जांच की जा रही है. बैंकिंग विशेषज्ञों का कहना है कि इतनी बड़ी राशि का किसी खाते में आना तकनीकी गड़बड़ी का ही नतीजा हो सकता है.

यह भी पढ़ें: 7 साल तक पुराना नहीं होगा यह फोन, फ्लिपकार्ट सेल में मिल रही बंपर डील

यह भी पढ़ें: Google Search पर संकट! Sundar Pichai बोले- अमेरिकी सरकार की दखलअंदाजी सर्च इंजन को कर देगी खत्म

कितनी थी वो रकम?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अजीत के खाते में दिख रही राशि करीब थी: 10 नील 1 खरब 35 अरब 60 करोड़ 13 लाख 95 हजार 451 खरब 235 अरब 60 करोड़ 13 लाख 89 हजार 542 रुपये. यह राशि इतनी बड़ी है कि इसका पूरा आंकड़ा समझना या बोलना भी आम आदमी के बस से बाहर है.

टेक्निकल गड़बड़ी या साइबर फ्रॉड?

बैंक अधिकारियों के अनुसार, यह संभवतः एक सॉफ्टवेयर या सर्वर से जुड़ी टेक्निकल फॉल्ट हो सकती है. साथ ही, साइबर एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि इस पूरे मामले में डिजिटल सिस्टम की गड़बड़ी से इंकार नहीं किया जा सकता.

यह भी पढ़ें: 18 लाख ऐप्स का क्लीनअप! Google ने Play Store से हटाए लाखों फेक ऐप्स, जानिए क्यों

यह भी पढ़ें: Microsoft की यह सर्विस कल से हो रही बंद, आपके पास ये है सबसे तगड़ा वाला ऑप्शन

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola