Thumbs Up इमोजी भेजने पर हुआ 50 लाख रुपये का नुकसान, जानें ठेंगा दिखाने का मतलब
Thumbs Up Emoji meaning – बिना जाने – समझे इमोजी से रिप्लाई करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है. ऐसा हो सकता है कि आप इमोजी का जो मतलब समझ रहे हैं, वह मतलब ही ना हो. किसी को कोई इमाेजी भेजने से पहले उसका मतलब जान लेना सही रहता है.
Thumbs Up Emoji : आजकल ज्यादातर लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं और अपने चैटिंग एक्सपीरिएंस को अच्छा बनाने के लिए उसमें अक्सर इमोजी का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिना जाने – समझे इमोजी से रिप्लाई करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है. ऐसा हो सकता है कि आप इमोजी का जो मतलब समझ रहे हैं, वह मतलब ही ना हो. ऐसा ही एक मामला कनाडा से सामने आया है, जिसमें एक इमोजी की वजह से एक व्यक्ति पर 50 लाख का जुर्माना लग गया.
ये है पूरा मामला
यह मामला कनाडा के सस्केचेवान का है. यहां पर मार्च 2021 में एक अनाज खरीदार ने स्थानीय किसान क्रिस एक्टर की फसल खरीदने का कॉन्ट्रैक्ट ऑनलाइन मैसेज के जरिये भेजा. इसमें नवंबर में फसल खरीदने का वादा किया गया. इसे लेकर कॉन्ट्रैक्ट भेजा गया. इस मैसेज के जवाब में क्रिस एक्टर ने ‘थम्स-अप’ इमोजी से जवाब दिया. क्रिस एक्टर नवंबर में फसल की डिलीवरी दे सका. वहीं, अब तक फसल की कीमत भी बढ़ चुकी थी. किसान का कहना है कि उसके थम्स-अप इमोजी का मतलब था कि उसे कॉन्ट्रैक्ट मिल गया है, लेकिन उसने उस कॉन्ट्रैक्ट को कंफर्म नहीं किया था.
Also Read: WhatsApp New Feature: अब व्हाॅट्सऐप बताएगा कौन-सा स्टिकर करें सेंड, आ रहा नया स्टिकर सजेशन फीचर
50 लाख का जुर्माना लगा
फसल के खरीदार का कहना था कि किसान ने कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों को ‘थम्स-अप’ इमोजी से कंफर्म कर दिया था. जब यह मामला अदालत पहुंचा, तो अदालत ने ‘थम्स-अप’ इमोजी को ऑफिशियल सिग्नेचर माना और किसान पर 61,442 डॉलर यानी लगभग 50 लाख का जुर्माना ठोक दिया. ऐसे में अगर आप भी बिना इमोजी का मतलब जाने, किसी को इमोजी से जवाब देते हैं, तो यह आदत आपको भारी नुकसान पहुंचा सकती है. मैसेज में इमोजी से रिप्लाई करने से पहले उसका मतलब भी पता होना चाहिए.
Thumbs Up और Thumbs Down इमोजी का मतलब क्या है?
एक स्टडी के अनुसार, ‘थम्स-अप’ इमोजी को आमतौर पर सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है. इसे किसी बात के अप्रूवल देने या फिर ओके लिखने की जगह यूज किया जाता है. ‘डेली मेल’ में प्रकाशित एक रिपोर्ट की मानें, तो ‘थम्स-डाउन’ इमोजी का मतलब किसी का मैसेज या काम पसंद न आना होता है. इसी तरह अलग-अलग इमोजी के मतलब अलग-अलग होते हैं. ऐसे में किसी को कोई इमाेजी भेजने से पहले उसका मतलब जान लेना सही रहता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










