3GB डेली डेटा के साथ 84 दिनों की वैलिडिटी वाला ये है JIO का सबसे सस्ता रीचार्ज

Jio Recharge Plan: हम आपको बता रहे हैं जियो का सस्ता रीचार्ज प्लान के बारे में, जिसमें प्रतिदिन 3GB डेटा मिलता है और इसकी वैलिडिटी 84 दिनों की है.
Reliance Jio Cheapest Plan : रिलायंस जियो ने अपने किफायती रीचार्ज प्लान्स के दम पर दूसरी कंपनियों को काफी पीछे छोड़ दिया है. हम आपको बताने जा रहे हैं जियो का सस्ता रीचार्ज प्लान के बारे में, जिसमें प्रतिदिन 3GB डेटा मिलता है और इसकी वैलिडिटी 84 दिनों की है. इसके साथ ही, यह प्लान दूसरी टेलीकॉम कंपनियों की तुलना में काफी सस्ता भी है.
रिलायंस जियो के डेली डेटा प्लान्स 1.5GB, 2GB और 3GB ऑफरिंग के साथ आते हैं. 3GB डेली डेटा प्लान्स की बात करें, तो इस कड़ी में जियो का पहला प्लान Rs 419 का है. इसमें यूजर्स को 3GB डेटा प्रतिदिन मिलता है. इस प्लान की वैधता 28 दिन की है. इस प्लान के जरिये महीने में 84 जीबी डेटा का लाभ उठाया जा सकता है. यही नहीं, ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है. साथ ही, 100 SMS प्रतिदिन का बेनिफिट भी मिलता है.
Also Read: Reliance Jio ने बंद किया 749 Prepaid Plan, जानिए फायदों के साथ नयी कीमत
जियो का 601 रुपये का प्लान भी काफी पॉपुलर है. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है. इसमें कंपनी ग्राहकों को प्रतिदिन 3GB डेटा के अलावा 6 जीबी डेटा एक्स्ट्रा ऑफर करती है. इस प्लान के जरिये 90 जीबी डेटा का फायदा उठाया जा सकता है. इसके साथ ही आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी के साथ जियो ऐप्स का भी फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है.
3GB डेटा का लाभ प्रतिदिन देनेवाला जियो का यह सबसे सस्ता प्लान है. इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है. इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा के साथ प्रतिदिन 100 एसएमएस के बेनिफिट्स भी मिलते हैं. इसके अलावा, Jio ऐप्स का भी मुफ्त में सब्सक्रिप्शन मिलता है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




