Realme 11 5G: 20 हजार से कम दाम में आया 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला रियलमी का नया स्मार्टफोन
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 23 Aug 2023 9:57 PM
realme 11 5g launch, price, offers, features, specifications : 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आया रियलमी का नया स्मार्टफोन, 20 हजार से कम है कीमत. आइए नजर डालते हैं रियलमी के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन के सभी डीटेल्स पर-
Realme 11 5G Price & Specifications : रियलमी ने भारत में अपनी फ्लैगशिप सीरीज का लेटेस्ट स्मार्टफोन Realme 11 5G लॉन्च कर दिया है. Realme 11 5G स्मार्टफोन में कंपनी ने मीडियाटेक Dimensity 6100+ प्रॉसेसर के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी हुई है. Realme 11 5G के साथ डुअल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें प्राइमरी लेंस 108 मेगापिक्सल का है. आइए नजर डालते हैं रियलमी के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन के सभी डीटेल्स पर-
Realme 11 5G के स्पेसिफिकेशंस
रियलमी के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में 6.72 इंच फुल एचडी+ (1,080×2,400 पिक्सल) सैमसंग AMOLED डिस्प्ले दी गई है. स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज और टच सैंपलिंग रेट 240 हर्ट्ज है. इस हैंडसेट में 6nm मीडियाटेक डाइमेंसिमेंटी 6100+ प्रॉसेसर दिया गया है.
फोन में 8GB रैम है. स्मार्टफोन में डायनमिक रैम एक्सपैंशन फीचर के साथ रैम को 8 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है. रियलमी 11 5G स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 बेस्ड Realme UI 4.0 के साथ आता है.
रियलमी के इस हैंडसेट में 256 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है. फोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.
Realme 11 5G स्मार्टफोन में रियर पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. फोन में 108 मेगापिक्सल Samsung ISOCELL HM6 कैमरा मिलता है, जो अपर्चर एफ/1.75 के साथ आता है. फोन में 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा भी है.
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस हैंडसेट में अपर्चर एफ/2.45 के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर मौजूद है. कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में डुअलसिम/डुअल स्टैंडबाय 5G कनेक्टिविटी, 4G LTE, डुअल-बैंड वाईफाई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिये गए हैं.
रियलमी 11 5G स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है. यह 67W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट करती है. कंपनी का कहना है कि फोन केवल 17 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज होने में सक्षम है.
Also Read: Galaxy F34 5G: बजट क्लास में दमदार स्मार्टफोन लायी Samsung
Realme 11 5G Specifications
Display – 6.72 inch
Resolution – 2400×1080
Processor – MediaTek Dimensity 6100+
OS – Android 13
Front Camera – 16MP
Rear Camera – 108MP + 2MP
RAM – 8GB
Storage – 128GB, 256GB
Battery – 5000mAh
Realme 11 5G की कीमत
रियलमी 11 के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है. वहीं, इसके 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 19,999 रुपये में लॉन्च किया गया है.
Also Read: Realme के इस बजट स्मार्टफोन को और भी सस्ते में खरीदने का मौका, कीमत जानकार हैरान हो जाएंगे आप
Realme 11 5G ऑफर्स
रियलमी ने अर्ली बर्ड सेल में Realme 11 की खरीद पर 1500 रुपये का डिस्काउंट देने का ऐलान किया है. रियलमी के इन दोनों लेटेस्ट फोन को फ्लिपकार्ट, रियलमी की वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. रियलमी 11 की बिक्री 29 अगस्त से शुरू होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










