MG Comet Vs Tata Tiago EV: टाटा और एमजी की सस्ती इलेक्ट्रिक कार में किसे लेना फायदेमंद?
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 28 Apr 2023 10:23 AM
MG Comet EV Vs Tata Tiago EV - अब भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार Tata Tiago EV नहीं बल्कि MG Comet है. इन दोनों की कीमत में 71 हजार का फर्क है. एमजी कॉमेट को शुरू से ही टियागो ईवी का राइवल बताया जा रहा है. आइए जानें कौन किसपर भारी है-
Which is profitable to buy Tata Tiago EV or MG Comet EV ? हेक्टर बेचनेवाली कंपनी एमजी मोटर ने नयी इलेक्ट्रिक कार MG Comet लॉन्च कर दी है. कंपनी ने इसकी कीमतों से भी पर्दा हटा दिया है. एमजी कॉमेट को शुरू से ही टियागो ईवी का राइवल बताया जा रहा है. इन दोनों की कीमत में 71 हजार का फर्क है. अब भारत की सबसे सस्ती कार Tata Tiago EV नहीं बल्कि MG Comet है. आइए जानें कौन किसपर भारी है-
MG Comet vs Tiago EV: साइज मैटर्स
टाटा की टियागो इलेक्ट्रिक कार से एमजी कॉमेट काफी छोटी है. कॉमेट में दो दरवाजे और चार सीट हैं. वहीं, टियागो पांच दरवाजों और पांच सीट वाली एक रेग्युलर हैचबैक है. कॉमेट ईवी एक कॉम्पैक्ट कार है, जिसकी लंबाई तीन मीटर से कम है और इसे रोजमर्रा के शहरी आवागमन के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है.
Also Read: MG Comet EV: आ गई देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, यहां जानिए कीमत से लेकर फीचर्स तक की डीटेल
MG Comet vs Tiago EV: बैटरी और रेंज
कॉमेट ईवी की तुलना में टियागो ईवी महंगी कार है. इसमें बड़ी बैटरी और फुल चार्जिंग पर लगभग 300 किलोमीटर की रेंज का दावा किया गया है. वहीं, एमजी का दावा है कि कॉमेट ईवी एक बार फुल चार्ज में 230 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है.
MG Comet vs Tiago EV: कीमत की बात
टियागो ईवी की एक्स-शोरूम कीमत 8.69 लाख रुपये से शुरू होकर 11.49 लाख रुपये तक जाती है. टाटा की यह छोटी ईवी कार सात ट्रिम्स में आती है. वहीं, एमजी कॉमेट ईवी की कीमत 7.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. यह सिर्फ एक वेरिएंट में उपलब्ध है. कार के लिए एक्सेसरीज और ग्राफिक्स हालांकि अतिरिक्त कीमत पर उपलब्ध होंगे.
Also Read: MG Motor ने लॉन्च की सस्ती इलेक्ट्रिक कार Comet EV, सिंगल चार्ज में मिलेगी 230 किमी की रेंज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










