MG Comet EV: आ गई देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, यहां जानिए कीमत से लेकर फीचर्स तक की डीटेल
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 28 Apr 2023 10:23 AM
MG Motors ने भारत में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर दी है. MG ZS EV के बाद यह कंपनी की दूसरी इलेक्ट्रिक कार है. कई बेहतरीन फीचर्स से लैस यह कार 7.98 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च की गई है. MG Comet EV Price mg motor
MG Comet EV Launch Price Features: ब्रिटिश कार कंपनी एमजी मोटर्स (MG Motors) ने भारत में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार (Cheapest Electric Car) लॉन्च कर दी है. एमजी जेडएस ईवी (MG ZS EV) के बाद यह कंपनी की दूसरी इलेक्ट्रिक कार है. कई बेहतरीन फीचर्स से लैस यह कार 7.98 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च की गई है. कार के लिए बुकिंग 15 मई से शुरू कर दी जाएगी.
एमजी की नयी कॉमेट इलेक्ट्रिक कार में कई खास फीचर्स दिये गए हैं. कार के इंटीरियर में 10.25 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऐपल आईपॉड इंस्पायर्ड स्टीयरिंग बटन्स, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, ड्यूल कलर्ड इंटीरियर, ऐपल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो, स्पीकर मिलते हैं. एक्सटीरियर की बात करें, तो इसमें कनेक्टेड एलईडी डीआरएल, एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी टेल लाइट्स दी गई हैं.
Also Read: MG ZS EV का सबसे सस्ता वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और रेंज की डीटेल्स
MG Comet EV में कंपनी ने 17.3 Kwh की मोटर दी है. इसे फुल चार्ज करने में लगभग सात घंटे का समय लगता है. कंपनी के दावे के मुताबिक, इसे फुल चार्ज करने के बाद 230 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है. कंपनी ने इस कार को 7.98 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है. आपको बता दें कि यह इंट्रोडक्ट्री कीमत है, कुछ समय बाद कार की कीमतों में बदलाव संभव है. कार के लिए बुकिंग 15 मई से शुरू होगी और मई महीने से ही चुनिंदा शहरों में डिलीवरी भी शुरू कर दी जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










