ePaper

Mercedes-Benz की बिक्री में आया 26 प्रतिशत का उछाल, एसयूवी और सेडान की डिमांड बढ़ी

Updated at : 08 Apr 2022 8:08 PM (IST)
विज्ञापन
Mercedes-Benz की बिक्री में आया 26 प्रतिशत का उछाल, एसयूवी और सेडान की डिमांड बढ़ी

Mercedes Car Sales: ई-क्लास सेडान पहली तिमाही में सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा, जबकि जीएलसी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी थी.

विज्ञापन

Mercedes Benz India: लग्जरी कार कंपनी मर्सिडीज बेंज इंडिया ने 2022 की पहली तिमाही में 26 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 4,022 वाहन बेचे हैं. कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी. मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने 2021 की जनवरी-मार्च की अवधि में 3,193 इकाइयां बेची थीं.

कंपनी ने कहा है कि सेमीकंडक्टर की कमी की चुनौतियों, वैश्विक आपूर्ति शृंखला में अड़चनों, उत्पादन और लॉजिस्टिक्स की लागत बढ़ने के बावजूद एसयूवी और सेडान की अच्छी मांग से वह यह वृद्धि दर्ज कर पाई है. बयान में कहा गया है कि कंपनी 4,000 से अधिक इकाइयों की ऑर्डर बुक के साथ आने वाले महीनों में सकारात्मक परिदृश्य की उम्मीद कर रही है.

Also Read: Mercedes-Benz ने लॉन्च की 2.5 करोड़ की Maybach GLS 600 4Matic

ई-क्लास सेडान पहली तिमाही में सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा, जबकि जीएलसी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी थी. इसके बाद जीएलए और जीएलई एसयूवी का नंबर आता है. एएमजी और सुपर लग्जरी कार पोर्टफोलियो पहली तिमाही में 35 फीसदी बढ़ा है.

मर्सिडीज-बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी मार्टिन श्वेंक ने बिक्री के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पहली तिमाही की बिक्री दीर्घकालिक पुनरुद्धार के लिए एक मजबूत बुनियाद रखेगी.

उन्होंने कहा, यह उपलब्धि सेमीकंडक्टर की कमी, वैश्विक आपूर्ति शृंखला में व्यवधान और कंपनी के लिए बढ़ती लागत की पृष्ठभूमि में भी हासिल की गई है. उन्होंने कहा कि कंपनी अपने वाहनों की डिलीवरी के समय को उल्लेखनीय रूप से कम करने का प्रयास कर रही है. (इनपुट-भाषा)

Also Read: Mercedes ने पेश की AMG सीरीज की पहली मेड इन इंडिया कार, बड़ी खूबियों से है लैस

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola