Maruti Suzuki: मारुति सुजुकी के सभी मॉडल BSVI फेज II मानकों पर अपग्रेड, यह सुरक्षा फीचर हुआ शामिल

मारुति सुजुकी इंडिया के अनुसार, सभी हैचबैक, सेडान, एमपीवी (मल्टी-पर्पस युटिलिटी व्हीकल्स), एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) और कमर्शियल व्हीकल्स अब नये बीएस-vi के स्टेज-ii के रियल ड्राइविंग एमिशन रेगुलेशन के अनुसार होंगे. यह ई-20 फ्यूल यानी 20 पर्सेंट एथनॉल मिक्स्ड फ्यूल के भी अनुकूल हैं.
Maruti Suzuki BSVI Phase II Update: देश की टॉप ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) के सभी व्हीकल्स अब कड़े एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप होंगे. कंपनी ने भारत स्टेज-6 (बीएस-VI) सिस्टम के तहत एमिशन नॉर्म्स का सख्ती से पालन करने के लिए अपने सभी सेगमेंट की गाड़ियों को अपडेट किया है.
मारुति सुजुकी इंडिया की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, सभी हैचबैक, सेडान, एमपीवी (मल्टी-पर्पस युटिलिटी व्हीकल्स), एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) और कमर्शियल व्हीकल्स अब नये बीएस-vi के दूसरे स्टेज के रियल ड्राइविंग एमिशन रेगुलेशन के अनुसार होंगे. इसके साथ ही, यह ई-20 फ्यूल यानी 20 पर्सेंट एथनॉल मिक्स्ड फ्यूल के भी अनुकूल हैं.
Also Read: 8 लाख से कम में आयी Maruti Suzuki की नयी SUV FRONX, जानिए क्या है खास
बीएस-VI स्टैंडर्ड्स के दूसरे स्टेज का मुख्य आधार रियल ड्राइविंग एमिशन रेगुलेशन है. इसमें कहा गया है कि नया वास्तविक ड्राइविंग एमिशन कंप्लाएंस सिस्टम के तहत मारुति सुजुकी की कारों में एमिशन कंट्रोल सिस्टम की रियलटाइम मॉनीटरिंग के लिए एक अल्ट्रा-मॉडर्न सिस्टम होगा. यह किसी भी गड़बड़ी के मामले में ड्राइवर को अलर्ट करेगा.
मारुति की कार इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) सिस्टम से लैस होगी. इस सिस्टम से गाड़ी चलाते समय ड्राइवर का एमर्जेंसी की स्थिति में भी कार पर पूरी तरह से नियंत्रण बना रहता है. कंपनी के चीफ टेक्निकल ऑफिसर सीवी रमन ने कहा, मारुति सुजुकी में हम अपने व्हीकल्स से एमिशन को कम करने के लिए हमेशा नये उपाय कर रहे हैं. सरकार का नये बीएस-VI दूसरे स्टेज के पारामीटर्स को शामिल करने का कदम व्हीकल्स से उनके पूरे जीवनकाल में एमिशन को कंट्रोल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मारुति सुजुकी फिलहाल देश में 15 मॉडल बेचती है.
Also Read: Petrol या CNG, कौन सी कार लेना है फायदेमंद? यहां समझें पूरा गणित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










