ePaper

Amazon Flipkart Sale: शुरू होने वाली है फेस्टिव सेल, बंपर छूट के साथ मिलेंगे ढेरों ऑफर

Updated at : 29 Sep 2020 1:01 PM (IST)
विज्ञापन
Amazon Flipkart Sale: शुरू होने वाली है फेस्टिव सेल, बंपर छूट के साथ मिलेंगे ढेरों ऑफर

Amazon Flipkart Sale: फेस्टिव सीजन की शुरुआत से पहले ही ई-कॉमर्स वेबसाइट्स अमेजन (Amazon Great Indian Sale) और फ्लिपकार्ट (Flipkart Big Billion Days) पर सेल शुरू होने वाली है. इस सेल में कंपनियां कई सारे उत्पादों पर भारी भरकम डिस्काउंट देंगी.

विज्ञापन

Amazon Flipkart Sale: फेस्टिव सीजन की शुरुआत से पहले ही ई-कॉमर्स वेबसाइट्स अमेजन (Amazon) और फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर सेल शुरू होने वाली है. इस सेल में कंपनियां कई सारे उत्पादों पर भारी भरकम डिस्काउंट देंगी.

इसके साथ ही नो कॉस्ट ईएमआई और बैंकों की तरफ से कैशबैक का भी लाभ मिलेगा. फेस्टिव सीजन की शुरुआत होनेवाली है और इसी बीच ई-कॉमर्स कंपनियों ने भी सेल का ऐलान कर दिया है. Amazon और Flipkart ने सालाना सेल का टीजर जारी कर दिया है.

Amazon आने वाले कुछ समय में Great Indian Sale का आयोजन करेगा, जबकि Flipkart का सलाना Big Billion Days भी वापस आ रहा है. फिलहाल, सेल की तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है. Amazon और Flipkart दोनों ही सेल में लगभग हर कैटेगरी पर डिस्काउंट मिलेंगे जिनमें से मुख्य रूप से स्मार्टफोन्स और गैजेट्स शामिल हैं.

Also Read: Amazon, Flipkart, JioMart को टक्कर देने आ रहा TATA Group, लॉन्च करेगा Super App

Amazon अपने Great Indian Sale के दौरान HDFC बैंक कार्ड से शॉपिंग करने पर 10% तक की छूट दे सकता है. इसी तरह फ्लिपकार्ट पर सेल के दौरान खरीदारी करने पर SBI कार्ड यूजर्स को 10% तक का डिस्काउंट मिलेगा.

Amazon का Great Indian Sale प्राइम मेंबर्स के लिए आम यूजर्स से जल्दी शुरू हो जाएगा. डील्स का ऐक्सेस प्राइम मेंबर्स को जल्दी मिलेगा. Amazon की सेल में Alexa बेस्ड Echo स्मार्ट स्पीकर सहित फायर टीवी स्टिक, किंडल और दूसरे अमेजन के प्रोडक्ट्स भी डिस्काउंट पर मिलेंगे.

Flipkart की बात करें तो यहां भी Flipkart Plus यूजर्स को सेल का अर्ली ऐक्सेस मिल पाएगा. सेल के दौरान Amazon अपने प्रोडक्ट्स पर 13,000 रुपये का डिस्काउंट दे सकता है, जबकि Flipkart 80% तक की छूट दे सकता है. इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर्स और हर दिन नई डील्स मिलेंगी. वहीं, अमेजन ने इस पर 70 फीसदी तक की छूट देने की बात कही है.

फ्लिपकार्ट पर सेल के दौरान हर दिन सुबह 8 बजे, शाम 4 बजे और रात 12 बजे Crazy Deals का आयोजन होगा, जहां टॉप ब्रांड्स, मोबाइल और टीवी पर अतिरिक्त डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा.

Also Read: JIO के बाद अब Reliance का दांव E-commerce पर, Amazon-Flipkart पर मुसीबत

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola