JIO 5G Welcome Offer: फ्री में जियो दे रहा अनलिमिटेड 5जी डेटा और कॉलिंग, इन यूजर्स को मिलेगा फायदा
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 13 Oct 2022 8:17 PM
जियो ने अपने यूजर्स के लिए जियो 5जी वेलकम ऑफर (Jio 5G Welcome Offer) का भी ऐलान किया है. इसके तहत यूजर्स को 1GBPS+ स्पीड के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा की सुविधा मिलेगी. वैसे यह ऑफर सभी जियो यूजर्स के लिए नहीं है. कंपनी चुनिंदा यूजर्स को इसका इनवाइट भेज रही है. यह इनवाइट किन लोगों को और कैसे मिलेगा?
JIO 5G Welcome Offer: देश की टॉप टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने इस साल दशहरे पर यानी 5 अक्टूबर को देश में बहुप्रतीक्षित 5जी सर्विस सर्विस की आधिकारिक तौर पर शुरुआत कर दी. देश के चार शहरों से इसकी शुरुआत की गई है. इसमें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी शामिल हैं. इसके साथ ही, जियो ने अपने यूजर्स के लिए जियो 5जी वेलकम ऑफर (Jio 5G Welcome Offer) का भी ऐलान किया है. इसके तहत यूजर्स को 1GBPS+ स्पीड के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा की सुविधा मिलेगी. वैसे यह ऑफर सभी जियो यूजर्स के लिए नहीं है. कंपनी चुनिंदा यूजर्स को इसका इनवाइट भेज रही है. यह इनवाइट किन लोगों को और कैसे मिलेगा, इस बारे में कंपनी ने ज्यादा जानकारी नहीं दी है.
जियो वेलकम ऑफर की बात करें, तो 5G सर्विस लॉन्च करने के साथ ही जियो ने वेलकम ऑफर भी रोलआउट किया है. यह ऑफर केवल उन चार शहरों के जियो यूजर्स के लिए उपलब्ध है, जहां 5G सर्विस शुरू हुई है. इस ऑफर के तहत जियो यूजर्स को 1GBPS की स्पीड के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा. ध्यान रखनेवाली बात यह है कि जियो का यह वेलकम ऑफर इनवाइट बेस्ड है और यह चुनिंदा यूजर्स को ही मिल रहा है.
Also Read: Apple iPhone यूजर्स दिसंबर से चला पाएंगे 5G, रोलआउट होगा जरूरी सॉफ्टवेयर अपडेट
रिलायंस जियो की तरफ से वेलकम ऑफर के बारे में जाे जानकारी आयी है, उसके अनुसार चुनिंदा यूजर्स को इनवाइट के आधार पर यह सर्विस मिलेगी. हालांकि यह इनवाइट कैसे मिलेगा, कंपनी ने इस बारे में साफ जानकारी नहीं दी है. जियो 5G वेलकम ऑफर के लिए यूजर्स अपना My Jio ऐप चेक कर सकते हैं. अगर आप दिल्ली, मुंबई, कोलकाता या वाराणसी में रहते हैं, तो ऐसा संभव है कि आपको भी इनवाइट मिला हो.
Also Read: सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन्स की पूरी लिस्ट देखें यहां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










