ePaper

JIO True 5G से 406 शहर हुए कनेक्ट, 41 नये शहरों में हुआ रोलआउट, जानिए सबसे पहले किन्हें मिलेगी यह सर्विस

Updated at : 21 Mar 2023 3:04 PM (IST)
विज्ञापन
JIO True 5G से 406 शहर हुए कनेक्ट, 41 नये शहरों में हुआ रोलआउट, जानिए सबसे पहले किन्हें मिलेगी यह सर्विस

16 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 41 नये शहर जियो ट्रू5जी से जुड़ गए. नये लॉन्च किये गए अधिकांश शहरों में 5जी लॉन्च करने वाला रिलायंस जियो पहला टेलीकॉम ऑपरेटर है.

विज्ञापन

Reliance Jio True 5G Rollout: रिलायंस जियो की ट्रू5जी सर्विस अब देश के 406 शहरों में पहुंच गई है. 5जी रोलआउट की स्पीड में, रिलायंस जियो की प्रतिद्वंदी कंपनियां कहीं पीछे छूट गई हैं. 400 से अधिक शहरों में ट्रू 5जी नेटवर्क लॉन्च करने वाली जियो देश की पहली कंपनी बन गई है. नये लॉन्च किये गए अधिकांश शहरों में 5जी लॉन्च करने वाला रिलायंस जियो पहला टेलीकॉम ऑपरेटर है.

16 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 41 नये शहर जियो ट्रू5जी से जुड़ गए. नये जुड़े शहरों की लिस्ट में आंध्र प्रदेश के अदोनी, बडवेल, चिलकालुरिपेट, गुडिवाड़ा, कादिरी, नरसापुर, रायचोटी, श्रीकालहस्ती, ताडेपल्लीगुडेम, गोवा का मडगांव, हरियाणा के फतेहाबाद, गोहाना, हांसी, नारनौल, पलवल, हिमाचल प्रदेश का पोंटा साहिब, जम्मू और कश्मीर का राजौरी, झारखंड का दुमका, कर्नाटक का रॉबर्टसनपेट, केरल के कान्हांगड, नेदुमंगड, तलिपरम्बा, थालास्सेरी, थिरुवल्ला, मध्य प्रदेश के बैतूल, देवास, विदिशा, महाराष्ट्र के भंडारा, वर्धा, मिजोरम का लुंगलेई, ओडिशा के ब्यासनगर, रायगड़ा, पंजाब का होशियारपुर, राजस्थान का टोंक, तमिलनाडु के कराईकुडी, कृष्णागिरि, रानीपेट, थेनी अल्लीनगरम, उधगमंडलम, वनियामबाड़ी और त्रिपुरा का कुमारघाट शामिल हैं.

Also Read: JIO का सबसे सस्ता रीचार्ज! 75 रुपये में पाएं अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा

कंपनी ने दावा किया है कि जियो किसी भी नये शहर में तभी ट्रू5जी का रोलआउट करता है जब वहां पर्याप्त रूप से 5जी का कवरेज मिलने लगता है. लाखों यूजर्स जियो ट्रू5जी का इस्तेमाल कर रहे हैं और ग्राहकों के फीडबैक के आधार पर कंपनी दुनिया का सबसे बेहतरीन 5जी नेटवर्क खड़ा करने की कोशिश कर रही है.

लॉन्च पर जियो के प्रवक्ता ने कहा, देश भर में लाखों उपयोगकर्ता जियो ट्रू 5जी का इस्तेमाल करने लगे हैं. हमें विश्वास है कि हमारे नेटवर्क की ताकत ग्राहकों के जीवन को बेहतर बनाएगी. जियो अपनी ट्रू 5जी का तेजी से विस्तार कर रहा है. देश के अधिकांश हिस्से को हम कवर कर चुके है यह हमारे लिए बेहद गर्व की बात है. डिजिटाइजेशन के हमारे प्रयासों को समर्थन देने के लिए हम राज्य सरकारों और प्रशासकों के आभारी हैं.

21 मार्च 2023 से नये जुड़े 41 शहरों में जियो उपयोगकर्ताओं को जियो वेलकम ऑफर के तहत आमंत्रित किया जाएगा. आमंत्रित यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 Gbps + स्पीड पर असीमित डेटा मिलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola