ePaper

JIO का सबसे सस्ता रीचार्ज प्लान दे रहा IPL 2022 फ्री में देखने का मौका, डेटा-कॉलिंग भी मिलेगा

Updated at : 26 Mar 2022 4:32 PM (IST)
विज्ञापन
JIO का सबसे सस्ता रीचार्ज प्लान दे रहा IPL 2022 फ्री में देखने का मौका, डेटा-कॉलिंग भी मिलेगा

IPL 2022 आज से शुरू हो रहा है. पहला मैच CSK और KKR के बीच है. सभी मैच Disney+ Hotstar और JioTV ऐप पर आयेंगे. जानिए जियो के सबसे सस्ते प्लान्स (Jio Recharge Plan) के बारे में, जिनमें डिज्नी प्लस हॉटस्टार का ऐक्सेस मिलेगा.

विज्ञापन

Jio Recharge Plan : इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का नया सीजन (IPL 2022) आज से शुरू हो रहा है. लीग का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाना है. IPL 2022 के सभी मैच Disney+ Hotstar पर लाइव आयेंगे. क्रिकेट और आईपीएल के शौकीनों के लिए हम लाये हैं जियो के सबसे सस्ते प्लान्स की जानकारी, जिसमें डिज्नी प्लस हॉटस्टार का ऐक्सेस दिया जा रहा है.

Jio Disney+ Hotstar Plan

रिलायंस जियो के पिटारे में Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन वाले कई रीचार्ज प्लान्स आते हैं. अगर आप सबसे अफॉर्डेबल प्लान की तलाश में हैं, तो इसके लिए 499 रुपये खर्च करने होंगे. जियो का 499 रुपये का प्लान Disney+ Hotstar के एक साल का सब्सक्रिप्शन ऑफर करता है. इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. 2GB डेली डेटा ऑफर करनेवाला यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा के साथ आता है.

Also Read: IPL के लिए JIO लाया 300 रुपये से सस्ता Cricket Plan, पाएं Disney+ Hotstar और 15GB डेटा

Jio 499 Plan Benefits

जियो के इस प्लान में पूरी वैलिडिटी के दौरान यूजर्स को कुल 56GB डेटा मिलता है. इसके साथ ही, यूजर्स को प्रतिदिन 100 SMS और अनलिमिटेड कॉल्स के बेनिफिट्स भी मिलते हैं. Jio के 499 रुपये के प्रीपेड प्लान में यूजर्स को Disney+ Hotstar मोबाइल का सब्सक्रिप्शन, JioTV, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड का फ्री ऐक्सेस मिलता है.

Disney Plus Hotstar – Premium or Mobile

डिज्नी प्लस हॉटस्टार तीन पैक ऑफर करता है- मोबाइल, सुपर और प्रीमियम (Disney Plus Hotstar – Premium, Super and Mobile). रिलायंस जियो डिज्नी प्लस हॉटस्टार के मोबाइल और प्रीमियम दो तरह के सब्सक्रिप्शन ऑफर करता है. मोबाइल सब्सक्रिप्शन को आप सिर्फ मोबाइल पर ही एंजॉय कर सकते हैं. वहीं, प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेनेवाले यूजर्स इसे मोबाइल, कंप्यूटर और टीवी पर यूज कर सकते हैं.

Also Read: IPL 2022: जानें कब, कहां, कैसे फ्री में देखें आईपीएल 2022 मैच की लाइवस्ट्रीमिंग
Also Read: IPL 2022 फ्री में कैसे और कहां देखें? जानें यहां

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola