Elon Musk Net Worth: पीएम मोदी से मुलाकात के बाद बढ़ गई एलन मस्क की नेटवर्थ? ये है वजह

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 22 Jun 2023 10:56 AM

विज्ञापन

Elon Musk Congratulates Narendra Modi / File Photo

Elon Musk Net Worth - ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क की संपत्ति में हुई इस बढ़ोतरी के साथ अब उनकी कुल नेट वर्थ (Elon Musk Net Worth) बढ़कर अब 243 अरब डॉलर हो गई है.

विज्ञापन

Elon Musk Net Worth : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की अमेरिका के न्यूयॉर्क में मंगलवार को मुलाकात हुई. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दौरान भारत में टेस्ला की एंट्री पर चर्चा हुई और बैठक के बाद एलन मस्क ने बताया कि वे अगले साल भारत आने और भारत में निवेश करने की योजना बना रहे हैं.

एलन मस्क के इस ऐलान का असर टेस्ला के शेयरों पर दिखा और ये रॉकेट की रफ्तार से भागे. एलन मस्क की कंपनी टेस्ला इंक (Tesla Inc) के शेयर मंगलवार को कारोबार खत्म होने पर 5.34 प्रतिशत चढ़कर बंद हुए. शेयरों में आये उछाल के बाद पिछले 24 घंटे में एलन मस्क की नेटवर्थ 9.95 अरब डॉलर यानी लगभग 81,000 करोड़ बढ़ गई.

एलन मस्क की संपत्ति कितनी बढ़ी?

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क की संपत्ति में हुई इस बढ़ोतरी के साथ अब उनकी कुल नेट वर्थ (Elon Musk Net Worth) बढ़कर अब 243 अरब डॉलर हो गई है. नेटवर्थ में आये इस उछाल के बाद एलन मस्क अब दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स फ्रांस के अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ट से बहुत आगे निकल गए हैं.

बीते 24 घंटे की बात करें, तो बर्नार्ड अर्नाल्ट की संपत्ति (Bernard Arnault Net Worth) में 5.75 अरब डॉलर या 47,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है. इसके बाद उनकी कुल नेटवर्थ 197 अरब डॉलर रह गई है. इस तरह दुनिया के शीर्ष दो अरबपतियों की नेटवर्थ में 46 अरब डॉलर का अंतर हो गया है.

Also Read: Elon Musk और Bernard Arnault ने किया दुनिया का सबसे महंगा लंच, देखें इसपर Anand Mahindra का मजेदार ट्वीट

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola