ePaper

Ola-Ather के टक्कर में Hero Motocorp लायेगा इलेक्ट्रिक स्कूटर की नयी रेंज, ये है कंपनी का प्लान

Updated at : 22 Feb 2023 12:21 PM (IST)
विज्ञापन
Ola-Ather के टक्कर में Hero Motocorp लायेगा इलेक्ट्रिक स्कूटर की नयी रेंज, ये है कंपनी का प्लान

Hero MotoCorp कंपनी का ध्यान पूरे भारत के और शहरों में Vida EVs का विस्तार करने का है. कंपनी अगले कुछ महीनों में कई शहरों में रोलआउट करने की योजना बना रही है.

विज्ञापन

Hero Motocorp Electric 2-Wheeler Plan: देश की सबसे बड़ी दोपहिया कंपनी हीरो मोटोकॉर्प अब तेजी से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स बनाने पर काम कर रही है. कंपनी का ध्यान वर्तमान में पूरे भारत के और शहरों में Vida EVs का विस्तार करने का है. कंपनी अगले कुछ महीनों में कई शहरों में रोलआउट करने की योजना बना रही है. Vida इलेक्ट्रिक स्कूटर वर्तमान में दिल्ली, बेंगलुरु और जयपुर में उपलब्ध हैं.

भारत की सबसे बड़ी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प की अगले डेढ़ से दो साल में अपनी इलेक्ट्रिक दोपहिया श्रृंखला का विस्तार करने की योजना है. कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. कंपनी का इरादा अपने विभिन्न खंडों के ग्राहकों की मांग को पूरा करने का है.

Also Read: Hero MotoCorp के पहले Electric Scooter Vida V1 की डिलीवरी इन शहरों में शुरू, जानें कीमत-फीचर्स-रेंज

कंपनी ने दिल्ली, बेंगलुरु और जयपुर में अपने विडा ब्रांड के इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री शुरू कर दी है. कंपनी का इरादा नये उत्पाद लाने से पहले अगले वित्त वर्ष में अपनी मौजूदा श्रृंखला का विस्तार करने का है.

हीरो मोटोकॉर्प के एमर्जिंग मोबिलिटी बिजनेस यूनिट (ईएमबीयू) के प्रमुख स्वदेश श्रीवास्तव ने विश्लेषकों के साथ बातचीत में कहा, हमने तीन शहरों में अपना उत्पाद उतारा है जहां ग्राहकों ने इनमें काफी रुचि दिखायी है. हमारा इरादा अगले वित्त वर्ष में कई और शहरों में जाने का है.

हीरो मोटोकॉर्प ने विडा वी1 इलेक्ट्रिक स्कूटर पिछले साल अक्टूबर में उतारा था. इसे दो संस्करणों प्रो और प्लस में पेश किया गया था. कंपनी चित्तूर के आंध्र प्रदेश के संयंत्र में इलेक्ट्रिक स्कूटर का उत्पादन करती है. कंपनी इस बाजार में बजाज चेतक, टीवीएस आईक्यूब, एथर एनर्जी, हीरो इलेक्ट्रिक और ओला इलेक्ट्रिक को चुनौती दे रही है.

श्रीवास्तव ने कहा कि कंपनी चालू वित्त वर्ष में बाजार में इस नये ब्रांड को स्थापित कर पायी है. अगले वित्त वर्ष में हम और व्यापक बाजार में उतरेंगे. देश में इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार तेजी से बढ़ रहा है. वाहन डीलर संघों के महासंघ (फाडा) के अनुसार, पिछले साल देश में इलेक्ट्रिक दोपहिया की बिक्री 6,28,671 इकाई पर पहुंच गई. 2021 में यह आंकड़ा 1,55,422 इकाई था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola